देवास में अवैध शराब की 6 भट्टियां ध्वस्त:800 लीटर महुआ लहान नष्ट; तालाब किनारे नाले में छिपाकर रखा था सामान

देवास में अवैध शराब की 6 भट्टियां ध्वस्त:800 लीटर महुआ लहान नष्ट; तालाब किनारे नाले में छिपाकर रखा था सामान

देवास में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बरोठा पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब बनाने वालों के ठिकानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने सांसी मोहल्ले में छापेमारी की। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में तलाशी जारी रखी। पुलिस को तालाब किनारे नाले में छिपाकर रखी गई शराब बनाने की सामग्री मिली। पुलिस ने छह अवैध भट्टियां तोड़ दीं। मौके से करीब 800 लीटर महुआ लहान भी मिला, जिसे पुलिस ने खत्म कर दिया।

शुरुआती तलाशी में शराब नहीं मिली थी
पुलिस के अनुसार, शुरुआती तलाशी में शराब या अन्य सामग्री नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों की तलाशी लेना शुरू किया। पुलिस टीम तालाब किनारे स्थित नाले तक पहुंची। यहां शराब बनाने का पूरा सामान छिपाकर रखा था। तलाशी के दौरान नाले और आसपास के क्षेत्र से 6 बंद अवैध शराब की भट्टियां, 6 लोहे के ड्रम, महुआ लहान से भरे 5 बड़े ड्रम और 7 छोटी केन मिलीं। इनमें करीब 800 लीटर महुआ लहान भरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही लहान खत्म कर दिया। शराब बनाने की भट्टियों और अन्य सामग्री को भी तोड़ दिया। 6 ड्रम और 7 केन भी जब्त किए
पुलिस की कार्रवाई से साफ है कि अवैध शराब के ठिकाने चाहे कितने भी छिपे हों, तलाशी के दौरान उन्हें खोजकर कार्रवाई होगी। पुलिस चौपाल के जरिए ग्रामीणों और आमजन को भी अवैध शराब के कारोबार की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नष्ट की गई सामग्री में करीब 800 लीटर महुआ लहान, अवैध शराब बनाने की 6 भट्टियां, 6 लोहे के ड्रम, 5 बड़े ड्रम और 7 छोटी केन में रखा महुआ लहान शामिल है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक सविता सिंह, विजय सिंह बैस, शारदा ठाकुर सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *