धोरैया विधायक ने की लक्ष्मीपुर डैम की सफाई की मांग:बांका में बोले-किसानों को सालभर सिंचाई सुविधा मिलेगी, खेती को नई मजबूती मिलेगी

धोरैया विधायक ने की लक्ष्मीपुर डैम की सफाई की मांग:बांका में बोले-किसानों को सालभर सिंचाई सुविधा मिलेगी, खेती को नई मजबूती मिलेगी

देशभर में फरक्का जल संधि को लेकर चल रही चर्चा के बीच बांका जिले में भी सिंचाई सुविधा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। धोरैया विधायक मनीष कुमार ने शुक्रवार देर शाम जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता की। उन्होंने किसानों के हित में लक्ष्मीपुर डैम में लंबे समय से जमा गाद की सफाई कराने और गंगा नदी का पानी डैम तक पहुंचाने की पहल करने की मांग की। विधायक ने कहा कि इससे जिले के किसानों को सालभर सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। इससे खेती को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीपुर डैम में गंगा नदी का पानी पहुंचना बांका के किसानों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। अभी जिले के बड़ी संख्या में किसान सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर हैं। यदि डैम में पर्याप्त पानी हो तो खरीफ के साथ रबी फसल की सिंचाई में भी किसानों को काफी आसानी होगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और खेतों में सालभर हरियाली बनी रहेगी। किसानों को सिंचाई का नहीं मिल रहा फायदा विधायक ने यह भी कहा कि जिले में पर्याप्त जलस्रोत होने के बावजूद किसानों को सिंचाई व्यवस्था का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। लक्ष्मीपुर डैम में लंबे समय से गाद जमा होने के कारण उसकी पानी जमा करने की क्षमता कम हो रही है। ऐसे में सबसे पहले डैम की ठीक से सफाई कर उसकी पानी जमा करने की क्षमता बढ़ाना जरूरी है। इसके बाद गंगा नदी का पानी डैम तक पहुंचाने की स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए। इधर, जनता दल यूनाइटेड ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि फरक्का जल संधि के नवीनीकरण की जगह उस पर फिर से विचार करने की मांग को लेकर पार्टी जागरूकता अभियान चला रही है। 12 जिलों में चर्चा कार्यक्रम आयोजित पार्टी का कहना है कि फरक्का बैराज और जल संधि के कारण बिहार को नुकसान हो रहा है। इस अभियान के तहत गंगा किनारे के 12 जिलों में चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बांका में भी जल प्रबंधन और सिंचाई के मुद्दों पर चर्चा तेज हो गई है। इस दौरान किसानों ने भी कहा कि यदि लक्ष्मीपुर डैम की जलधारण क्षमता बढ़ाने के साथ पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए तो जिले की खेती को नई दिशा मिल सकती है। इससे सिंचाई की समस्या कम होगी और किसानों को फसल उत्पादन में राहत मिलेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता द्वारिका प्रसाद मिश्र, जिला महासचिव नीरज कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष क्रांति कुशवाहा, युवा नेता बासुकी सिंह, मनोज कुमार सिंह, छोटू सिंह समेत सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे। देशभर में फरक्का जल संधि को लेकर चल रही चर्चा के बीच बांका जिले में भी सिंचाई सुविधा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। धोरैया विधायक मनीष कुमार ने शुक्रवार देर शाम जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता की। उन्होंने किसानों के हित में लक्ष्मीपुर डैम में लंबे समय से जमा गाद की सफाई कराने और गंगा नदी का पानी डैम तक पहुंचाने की पहल करने की मांग की। विधायक ने कहा कि इससे जिले के किसानों को सालभर सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। इससे खेती को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीपुर डैम में गंगा नदी का पानी पहुंचना बांका के किसानों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। अभी जिले के बड़ी संख्या में किसान सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर हैं। यदि डैम में पर्याप्त पानी हो तो खरीफ के साथ रबी फसल की सिंचाई में भी किसानों को काफी आसानी होगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और खेतों में सालभर हरियाली बनी रहेगी। किसानों को सिंचाई का नहीं मिल रहा फायदा विधायक ने यह भी कहा कि जिले में पर्याप्त जलस्रोत होने के बावजूद किसानों को सिंचाई व्यवस्था का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। लक्ष्मीपुर डैम में लंबे समय से गाद जमा होने के कारण उसकी पानी जमा करने की क्षमता कम हो रही है। ऐसे में सबसे पहले डैम की ठीक से सफाई कर उसकी पानी जमा करने की क्षमता बढ़ाना जरूरी है। इसके बाद गंगा नदी का पानी डैम तक पहुंचाने की स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए। इधर, जनता दल यूनाइटेड ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि फरक्का जल संधि के नवीनीकरण की जगह उस पर फिर से विचार करने की मांग को लेकर पार्टी जागरूकता अभियान चला रही है। 12 जिलों में चर्चा कार्यक्रम आयोजित पार्टी का कहना है कि फरक्का बैराज और जल संधि के कारण बिहार को नुकसान हो रहा है। इस अभियान के तहत गंगा किनारे के 12 जिलों में चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बांका में भी जल प्रबंधन और सिंचाई के मुद्दों पर चर्चा तेज हो गई है। इस दौरान किसानों ने भी कहा कि यदि लक्ष्मीपुर डैम की जलधारण क्षमता बढ़ाने के साथ पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए तो जिले की खेती को नई दिशा मिल सकती है। इससे सिंचाई की समस्या कम होगी और किसानों को फसल उत्पादन में राहत मिलेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता द्वारिका प्रसाद मिश्र, जिला महासचिव नीरज कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष क्रांति कुशवाहा, युवा नेता बासुकी सिंह, मनोज कुमार सिंह, छोटू सिंह समेत सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *