किशनगंज में घर लौट रही कार का अचानक टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। घटना ठाकुरगंज प्रखंड में पौआखाली थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी हाट के पास NH-327E पर हुई। मृतक की पहचान कौआभिट्ठा निवासी किताब अली (62) के रूप में हुई है। घायलों में सभी सुखानी थाना क्षेत्र के सुरीभिट्टा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का ठाकुरगंज अस्पताल में चल रहा इलाज जानकारी के मुताबिक, चार घायलों में से दो का इलाज ठाकुरगंज के अस्पताल में चल रहा है। बाकी दो घायलों को पौआखाली में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। वे बेहतर इलाज की व्यवस्था में लगे हैं। पौआखाली थाना के एसएचओ शंख कर्ण राज ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में टायर फटने से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है। उन्होंने NH पर सुरक्षा बढ़ाने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने को कहा है। किशनगंज में घर लौट रही कार का अचानक टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। घटना ठाकुरगंज प्रखंड में पौआखाली थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी हाट के पास NH-327E पर हुई। मृतक की पहचान कौआभिट्ठा निवासी किताब अली (62) के रूप में हुई है। घायलों में सभी सुखानी थाना क्षेत्र के सुरीभिट्टा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का ठाकुरगंज अस्पताल में चल रहा इलाज जानकारी के मुताबिक, चार घायलों में से दो का इलाज ठाकुरगंज के अस्पताल में चल रहा है। बाकी दो घायलों को पौआखाली में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। वे बेहतर इलाज की व्यवस्था में लगे हैं। पौआखाली थाना के एसएचओ शंख कर्ण राज ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में टायर फटने से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है। उन्होंने NH पर सुरक्षा बढ़ाने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने को कहा है।

