शिवांगी जोशी ने बताया रिश्ते का बड़ा ग्रीन फ्लैग, बोलीं- ‘झगड़े में इंसान का असली व्यवहार सामने आता है’, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

शिवांगी जोशी ने बताया रिश्ते का बड़ा ग्रीन फ्लैग, बोलीं- ‘झगड़े में इंसान का असली व्यवहार सामने आता है’, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Shivangi Joshi Social Media: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों अपने एक रिलेशनशिप कमेंट को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में बताया कि उनके मुताबिक रिश्ते में किसी इंसान के व्यवहार को समझने के लिए यह देखना जरूरी है कि वह झगड़े के दौरान किस तरह रिएक्ट करता है। शिवांगी की इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।

‘झगड़े में कैसे रिएक्ट करते हो, बहुत कुछ कहता है’

शिवांगी ने रिश्ते में अपने ग्रीन फ्लैग्स के बारे में बात करते हुए कहा कि किसी इंसान का सामान्य व्यवहार ही सब कुछ नहीं बताता। असली बात तब सामने आती है, जब रिश्ते में किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो।

उन्होंने कहा, ”एक चीज रिलेशनशिप में बहुत मैटर करती है वो यह है कि आप नॉर्मली तो जैसे हो वैसे हो, लेकिन अगर आपका झगड़ा हो रहा है और आप झगड़े में किस तरीके से रिएक्ट करते हो, किस तरीके से उस सिचुएशन पर एक्ट करते हो, वो आपके बारे में बहुत कुछ कहता है।” यानी शिवांगी के मुताबिक किसी रिश्ते में बहस या विवाद के दौरान सामने वाले का व्यवहार उसके व्यक्तित्व और रिश्ते को संभालने के तरीके के बारे में काफी कुछ बता सकता है। उन्होंने यह बात अपने अनुभव साझा करते हुए कही।

बयान के बाद यूजर्स ने शिवांगी को ही घेरा

शिवांगी जोशी की इस बात पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ”बिना पीआर कमेंट्स के इसके फैंस भी हेटर्स बन गए।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ”खुद दूसरों को ब्लेम करके विक्टिम बन जाती हो- आपके बारे में बहुत कुछ कहता है।”

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ”देखो कौन इसके बारे में बात कर रहा है। मजे की बात है, जिसने किसी को गेम के लिए यूज किया।” वहीं एक यूजर ने रिश्ते में दोनों तरफ से प्रयास और समझदारी की बात करते हुए लिखा कि रिश्ते में दोनों तरफ से एफर्ट और अंडरस्टैंडिंग जरूरी है। साथ ही कमेंट में शिवांगी के ड्रामा को लेकर भी सवाल उठाया गया। शिवांगी ने इंटरव्यू में अपने रिश्ते के अनुभव और रिलेशनशिप को लेकर अपनी सोच साझा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *