20 लाख की लागत से सजा गणपति बप्पा का भव्य:बंगाल के कारीगरों ने दो महीने में इसे तैयार किया, आज निकलेगी शोभायात्रा

20 लाख की लागत से सजा गणपति बप्पा का भव्य:बंगाल के कारीगरों ने दो महीने में इसे तैयार किया, आज निकलेगी शोभायात्रा

प्रतापगढ़ के कुंडा कस्बे में रानी गिरजा बालिका इंटर कॉलेज के पास पिछले 16 साल से गणपति बप्पा का पंडाल सजाया जा रहा है। इस बार पंडाल को खास बनाने के लिए बंगाल से आए कारीगरों ने करीब दो महीने की मेहनत से इसे तैयार किया है। पंडाल को सजाने में लगभग 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। गणपति बप्पा का यह भव्य पंडाल अब पूरी तरह तैयार है। आयोजकों का दावा है कि आसपास के जिलों में भी ऐसा भव्य पंडाल नहीं सजाया गया है। पंडाल देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को खींचने के लिए इस बार पंडाल के पास एक बड़ा मेला भी लगाया जा रहा है। शनिवार शाम गणपति बप्पा की प्रतिमा लाई जाएगी। इस दौरान माझिलगांव बाईपास से एक भव्य शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा बाबूगंज और कबरियागंज होते हुए पंडाल तक पहुंचेगी। गाजे-बाजे के साथ निकलने वाली इस शोभायात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। कुंडा कोतवाल अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शोभायात्रा की निगरानी करेंगे। कांवरिया संघ कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र केशरवानी और अमर कक्कड़ (बब्बन) ने कुंडा और आसपास के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *