चेताडीह SNCU के पंखे में आग लगने से मची अफरातफरी:नवजात बच्चों को निकाला गया बाहर, दो ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बच्चों की हालत नाजुक

चेताडीह SNCU के पंखे में आग लगने से मची अफरातफरी:नवजात बच्चों को निकाला गया बाहर, दो ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बच्चों की हालत नाजुक

गिरिडीह के चेताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र (SNCU) में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से पंखे में आग लग गई। इससे कमरे में तेजी से धुआं भर गया, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। धुआं भरने की सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मी तुरंत हरकत में आ गए। नवजात बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वहां भर्ती सभी बच्चों को जल्दी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कर्मियों ने बच्चों को धुएं से दूर रखा और उनकी निगरानी शुरू की। समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के संबंध में डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि आग किस वजह से लगी, इसकी साफ जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि SNCU में आग लगने की खबर मिलते ही सभी नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए दो नवजातों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी नवजात सुरक्षित हैं। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत जरूरी कदम उठाए और स्थिति को संभाला। नवजातों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर खास नजर रखी जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अस्पताल में बिजली व्यवस्था और उपकरणों की भी जांच हो रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। गिरिडीह के चेताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र (SNCU) में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से पंखे में आग लग गई। इससे कमरे में तेजी से धुआं भर गया, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। धुआं भरने की सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मी तुरंत हरकत में आ गए। नवजात बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वहां भर्ती सभी बच्चों को जल्दी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कर्मियों ने बच्चों को धुएं से दूर रखा और उनकी निगरानी शुरू की। समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के संबंध में डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि आग किस वजह से लगी, इसकी साफ जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि SNCU में आग लगने की खबर मिलते ही सभी नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए दो नवजातों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी नवजात सुरक्षित हैं। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत जरूरी कदम उठाए और स्थिति को संभाला। नवजातों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर खास नजर रखी जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अस्पताल में बिजली व्यवस्था और उपकरणों की भी जांच हो रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *