प्रतापगढ़ के मान्धाता नगर पंचायत बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण 132 केवीए सराय भीमसेन पावर हाउस पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने नियमित बिजली सप्लाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई-कई घंटे बिजली गायब रहने से पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है। बिजली पर निर्भर घरेलू कामकाज के साथ दुकानदारों और अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। सुबह 11 बजे पावर हाउस पहुंचे ग्रामीण शनिवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण सराय भीमसेन पावर हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली कटौती को लेकर विरोध जताया और विभाग से समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बिजली जाने से लोगों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि इलाके में बिजली आपूर्ति का कोई तय शेड्यूल नजर नहीं आ रहा और लंबे समय तक सप्लाई बंद रहती है।
घरेलू काम से कारोबार तक प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती का असर घरों के साथ बाजार और दुकानों पर भी पड़ रहा है। लंबे समय तक बिजली न रहने से जरूरी घरेलू काम अटक जाते हैं। दुकानदारों को भी कारोबार चलाने में परेशानी होती है।ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने पहले ही मिट्टी का तेल बंद कर दिया है। ऐसे में बिजली भी कई घंटे गुल रहने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लोगों ने इलाके में नियमित और पर्याप्त बिजली सप्लाई की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत कई लोग प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल के साथ मान्धाता क्षेत्र के दीपू तिवारी, निर्भय सिंह, निक्की सिंह, संजय सिंह, प्रभात, दिलीप कुमार, विकास, मनोज, सुरेश, पन्नालाल और सभासद सूरत पटेल समेत कई ग्रामीण शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग से अघोषित कटौती रोकने और क्षेत्र में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर 112 पीआरबी और इंस्पेक्टर जटवाड़ा पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली सप्लाई व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आगे भी अपनी समस्या को लेकर आवाज उठाएंगे। मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय भीमसेन का है।

