समस्तीपुर- राजद नेता सह पेट्रोल पंप कारोबारी कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार:पूर्व विधायक के बेटे का अपहरण कर मारपीट का आरोप, सादा कागज पर सिग्नेचर भी कराया था

समस्तीपुर- राजद नेता सह पेट्रोल पंप कारोबारी कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार:पूर्व विधायक के बेटे का अपहरण कर मारपीट का आरोप, सादा कागज पर सिग्नेचर भी कराया था

समस्तीपुर के वारिसनगर थाना की पुलिस ने राजद नेता सह पेट्रोल पंप और चिमनी कारोबारी शोएब आजम को शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट गेट से गिरफ्तार कर लिया। राजद नेता पर कल्याणपुर के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ अतुल नारायण सिंह के अपहरण का आरोप था। जानकारी के मुताबिक, शोएब आलम पर ये भी आरोप था कि उसने पूर्व विधायक के बेटे को पिस्टल के बल पर धमकाया था, मारपीट की थी और सादे काजग पर सिग्नेचर भी कराया था। बताया गया है कि राजद नेता इस मामले में एसपी से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही गेट पर उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ वारिसनगर ले गई। बताया जा रहा है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। अब जानिए पूरा मामला क्या है पूर्व विधायक के बेटे नरेंद्र कुमार सिंह की ओर से वारिसनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि पिछले 29 जुलाई को वे समस्तीपुर शहर वाले घर जा रहे थे। मथुरापुर घाट से वे ऑटो में सवार हुए। रास्ते में सतमलपुर के पास खेत देखने के लिए रुक गए। पूर्णिमा का दिन होने के कारण टारी ठाकुर बाड़ी पर बाबा से मिलने चले गए। नरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, जब वे वापस लौट रहे थे तो सतमलपुर चौक के पास वशीम रजा के पेट्रोल पंप के पास रुके। उसी वशीम का लड़का बेलाल रजा पहुंचा और पूछा कि कहां जाना है। मैंने जवाब दिया कि समस्तीपुर जाना है, इसके बाद उसने कहा कि मैं बाइक से छुड़वा देता हूं। इसके बाद उसने एक अनजान व्यक्ति के बाइक से मुझे शहर की ओर से भेज दिया। दो बाइक पर पीछा करते हुए छह लोग आए, मुझे घेर लिया पूर्व विधायक के बेटे ने कहा कि बाइक से कुछ दूर आगे जाने पर दो बाइक से करीब 6 लोग पीछा करते आए और मैं जिस बाइक पर सवार था, उसे घेरकर रोक लिया। इसके बाद शकील नाम के युवक ने मेरे साथ मारपीट की। आकीब ने मोबाइल छीन लिया। दोनों शोएब के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि मारपीट और मोबाइल छीनने के बाद दोनों मुझे बाइक से उतारकर पेट्रोल पंप के पास चिमनी पर ले गए। यहां जबरन सादा कागज पर मुझसे सिग्नेचर करा लिया। इस दौरान जब बेलाल को जानकारी मिली तो उसने फोन किया तब लोगों ने छोड़ा। हालांकि चर्चा है कि दोनों के बीच चिमनी में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मिट्टी कटाई को लेकर दोनों के बीच सहमती नहीं बन पाई। जो रेट पूर्व विधायक बेटे देना चाहते थे, उस रेट पर शोएब तैयार नहीं हुआ। इसी को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारी की ओर से आरोपों को सत्य पाया गया, जिसके बाद राजद नेता की गिरफ्तारी का आदेश निकलवाया गया। समस्तीपुर के वारिसनगर थाना की पुलिस ने राजद नेता सह पेट्रोल पंप और चिमनी कारोबारी शोएब आजम को शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट गेट से गिरफ्तार कर लिया। राजद नेता पर कल्याणपुर के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ अतुल नारायण सिंह के अपहरण का आरोप था। जानकारी के मुताबिक, शोएब आलम पर ये भी आरोप था कि उसने पूर्व विधायक के बेटे को पिस्टल के बल पर धमकाया था, मारपीट की थी और सादे काजग पर सिग्नेचर भी कराया था। बताया गया है कि राजद नेता इस मामले में एसपी से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही गेट पर उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ वारिसनगर ले गई। बताया जा रहा है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। अब जानिए पूरा मामला क्या है पूर्व विधायक के बेटे नरेंद्र कुमार सिंह की ओर से वारिसनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि पिछले 29 जुलाई को वे समस्तीपुर शहर वाले घर जा रहे थे। मथुरापुर घाट से वे ऑटो में सवार हुए। रास्ते में सतमलपुर के पास खेत देखने के लिए रुक गए। पूर्णिमा का दिन होने के कारण टारी ठाकुर बाड़ी पर बाबा से मिलने चले गए। नरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, जब वे वापस लौट रहे थे तो सतमलपुर चौक के पास वशीम रजा के पेट्रोल पंप के पास रुके। उसी वशीम का लड़का बेलाल रजा पहुंचा और पूछा कि कहां जाना है। मैंने जवाब दिया कि समस्तीपुर जाना है, इसके बाद उसने कहा कि मैं बाइक से छुड़वा देता हूं। इसके बाद उसने एक अनजान व्यक्ति के बाइक से मुझे शहर की ओर से भेज दिया। दो बाइक पर पीछा करते हुए छह लोग आए, मुझे घेर लिया पूर्व विधायक के बेटे ने कहा कि बाइक से कुछ दूर आगे जाने पर दो बाइक से करीब 6 लोग पीछा करते आए और मैं जिस बाइक पर सवार था, उसे घेरकर रोक लिया। इसके बाद शकील नाम के युवक ने मेरे साथ मारपीट की। आकीब ने मोबाइल छीन लिया। दोनों शोएब के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि मारपीट और मोबाइल छीनने के बाद दोनों मुझे बाइक से उतारकर पेट्रोल पंप के पास चिमनी पर ले गए। यहां जबरन सादा कागज पर मुझसे सिग्नेचर करा लिया। इस दौरान जब बेलाल को जानकारी मिली तो उसने फोन किया तब लोगों ने छोड़ा। हालांकि चर्चा है कि दोनों के बीच चिमनी में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मिट्टी कटाई को लेकर दोनों के बीच सहमती नहीं बन पाई। जो रेट पूर्व विधायक बेटे देना चाहते थे, उस रेट पर शोएब तैयार नहीं हुआ। इसी को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारी की ओर से आरोपों को सत्य पाया गया, जिसके बाद राजद नेता की गिरफ्तारी का आदेश निकलवाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *