CM सम्राट आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ की करेंगे समीक्षा:भाजपा के मंत्री और नेता रहेंगे मौजूद, महीनेभर चलेंगे 13 बड़े कार्यक्रम; सरकार-संगठन समन्वय पर फोकस

CM सम्राट आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ की करेंगे समीक्षा:भाजपा के मंत्री और नेता रहेंगे मौजूद, महीनेभर चलेंगे 13 बड़े कार्यक्रम; सरकार-संगठन समन्वय पर फोकस

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों और इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। बैठक में भाजपा कोटे के कई प्रमुख मंत्री, जिन्हें अभियान के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, के साथ भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बैठक में अभियान की विभागवार तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति की समीक्षा करेंगे। मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारियों की होगी समीक्षा बैठक में अभियान के लिए प्रभारी बनाए गए भाजपा कोटे के मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। मंत्री अपने-अपने विभागों और क्षेत्रों में अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारी का ब्योरा देंगे। अभियान के तहत किन क्षेत्रों में कौन-सा कार्यक्रम आयोजित किया जाना है और उसकी जिम्मेदारी किस स्तर के अधिकारी या जनप्रतिनिधि को दी गई है, इसकी भी समीक्षा होगी। सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर जोर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए सरकार और भाजपा संगठन के बीच समन्वय पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक शिविरों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे कैसे पहुंचाया जाए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। एक महीने के दौरान 13 प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना और सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों से सीधा जुड़ाव बढ़ाना है। अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है। 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ से शुरुआत अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। शाम 7 बजे लोग अपने घरों, प्रमुख मंदिरों, राशन दुकानों, अमृत सरोवरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाएंगे। इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की जाएगी। रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के जरिए जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ रक्तदान के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘सेवा सेतु’ के जरिए योजनाओं का मिलेगा लाभ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की तर्ज पर ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मौके पर ही दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। आयुष्मान कार्ड, पेंशन समेत अन्य योजनाओं से जुड़े पात्र लाभुकों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लाभ दिलाने पर जोर रहेगा। गांधी जयंती पर स्वच्छता और पौधरोपण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों, संस्थानों और अन्य चिन्हित स्थानों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों, उनके अभिभावकों और आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य और शिशु कल्याण से जुड़े विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों और परिवारों को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। स्कूल-कॉलेजों में चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता शैक्षणिक संस्थानों में ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प पर आधारित चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके जरिए विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना और देश के भविष्य को लेकर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। सरकारी योजनाओं से बदली जिंदगी की 25 कहानियां होंगी सामने ‘कहानी बदलाव की’ और ‘सेवा स्मरण’ के तहत सरकारी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की वास्तविक कहानियां जुटाई जाएंगी। ऐसी 25 प्रेरक कहानियों का संग्रह तैयार किया जाएगा, जिनमें योजनाओं का लाभ मिलने के बाद लोगों की जिंदगी में आए बदलाव को सामने रखा जाएगा। 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। यह तारीख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से जुड़ी है। यात्रा के जरिए सेवा और सुशासन से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं के लिए इनोवेशन चैलेंज और हैकाथॉन अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किया जाएगा। इसके तहत युवाओं को सामाजिक और तकनीकी चुनौतियों के समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से नए विचार और तकनीकी समाधान सामने लाने की कोशिश होगी। जनप्रतिनिधियों के साथ ‘सुशासन सेवा संवाद’ अक्टूबर के मध्य में ‘सुशासन सेवा संवाद’ आयोजित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और वार्ड सदस्यों को एक मंच पर लाकर सुशासन और जनसेवा से जुड़े विषयों पर संवाद किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता तक सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों और इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। बैठक में भाजपा कोटे के कई प्रमुख मंत्री, जिन्हें अभियान के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, के साथ भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बैठक में अभियान की विभागवार तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति की समीक्षा करेंगे। मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारियों की होगी समीक्षा बैठक में अभियान के लिए प्रभारी बनाए गए भाजपा कोटे के मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। मंत्री अपने-अपने विभागों और क्षेत्रों में अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारी का ब्योरा देंगे। अभियान के तहत किन क्षेत्रों में कौन-सा कार्यक्रम आयोजित किया जाना है और उसकी जिम्मेदारी किस स्तर के अधिकारी या जनप्रतिनिधि को दी गई है, इसकी भी समीक्षा होगी। सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर जोर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए सरकार और भाजपा संगठन के बीच समन्वय पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक शिविरों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे कैसे पहुंचाया जाए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। एक महीने के दौरान 13 प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना और सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों से सीधा जुड़ाव बढ़ाना है। अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है। 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ से शुरुआत अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। शाम 7 बजे लोग अपने घरों, प्रमुख मंदिरों, राशन दुकानों, अमृत सरोवरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाएंगे। इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की जाएगी। रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के जरिए जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ रक्तदान के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘सेवा सेतु’ के जरिए योजनाओं का मिलेगा लाभ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की तर्ज पर ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मौके पर ही दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। आयुष्मान कार्ड, पेंशन समेत अन्य योजनाओं से जुड़े पात्र लाभुकों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लाभ दिलाने पर जोर रहेगा। गांधी जयंती पर स्वच्छता और पौधरोपण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों, संस्थानों और अन्य चिन्हित स्थानों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों, उनके अभिभावकों और आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य और शिशु कल्याण से जुड़े विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों और परिवारों को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। स्कूल-कॉलेजों में चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता शैक्षणिक संस्थानों में ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प पर आधारित चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके जरिए विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना और देश के भविष्य को लेकर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। सरकारी योजनाओं से बदली जिंदगी की 25 कहानियां होंगी सामने ‘कहानी बदलाव की’ और ‘सेवा स्मरण’ के तहत सरकारी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की वास्तविक कहानियां जुटाई जाएंगी। ऐसी 25 प्रेरक कहानियों का संग्रह तैयार किया जाएगा, जिनमें योजनाओं का लाभ मिलने के बाद लोगों की जिंदगी में आए बदलाव को सामने रखा जाएगा। 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। यह तारीख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से जुड़ी है। यात्रा के जरिए सेवा और सुशासन से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं के लिए इनोवेशन चैलेंज और हैकाथॉन अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किया जाएगा। इसके तहत युवाओं को सामाजिक और तकनीकी चुनौतियों के समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से नए विचार और तकनीकी समाधान सामने लाने की कोशिश होगी। जनप्रतिनिधियों के साथ ‘सुशासन सेवा संवाद’ अक्टूबर के मध्य में ‘सुशासन सेवा संवाद’ आयोजित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और वार्ड सदस्यों को एक मंच पर लाकर सुशासन और जनसेवा से जुड़े विषयों पर संवाद किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता तक सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *