अंबानी-अडाणी की संपत्ति ₹1.41 लाख-करोड़ घटी, फिर भी टॉप पर:फॉर्च्यून इंडिया टॉप-100 में 56 अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी, 31 की घटी; 13 नए चेहरे शामिल

अंबानी-अडाणी की संपत्ति ₹1.41 लाख-करोड़ घटी, फिर भी टॉप पर:फॉर्च्यून इंडिया टॉप-100 में 56 अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी, 31 की घटी; 13 नए चेहरे शामिल

फॉर्च्यून इंडिया ने देश के टॉप-100 अरबपतियों की नई लिस्ट जारी की है। देश के टॉप 2 अमीरों की संपत्ति साल भर में 1.41 लाख करोड़ रुपए घट गई। इसके बावजूद मुकेश अंबानी पहले और गौतम अदाणी दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। टॉप-100 में 30 उद्योगपतियों की संपत्ति कुल 4.26 लाख करोड़ रुपए घटी है। इसमें मुकेश अंबानी की संपत्ति सबसे ज्यादा 82 हजार करोड़ रुपए कम हुई, जबकि अडाणी की संपत्ति 59 हजार करोड़ रुपए घटी। सावित्री जिंदल की संपत्ति में सबसे ज्यादा ₹1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई दूसरी तरफ 56 उद्योगपतियों की कुल संपत्ति 7.70 लाख करोड़ रुपए बढ़ी। 31 की संपत्ति घटी है। इस बार 13 लोग पहली बार टॉप-100 में शामिल हुए हैं। सावित्री जिंदल की संपत्ति में सबसे ज्यादा 1 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसके अलावा श्याम भारती और हरि भारती की संपत्ति प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा 78% बढ़ी। माइनिंग कंपनी रुंगटामाइंस के नंदलाल रुंगटा और मुकुंद रुंगटा पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए है। वे 61वें नंबर पर हैं। ये खबर भी पढ़ें… मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग: गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की ‘OneTag’ सर्विस शुरू, जानें एप से स्विच करने का तरीका अब फास्टैग यूजर्स को अपना बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा पुराना स्टिकर हटाने या नया फिजिकल टैग लगवाने की जरूरत नहीं होगी। फास्टैग भी मोबाइल सिम की तरह पोर्ट हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *