Ameesha Patel Mother Domestic Help Arrested: मरीन ड्राइव पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मां, आशा पटेल के घर से लगभग 5 लाख रुपये की कीमत की हीरे जड़ी सोने की चूड़ी चुराने के आरोप में घर में काम करने वाली 40 वर्षीय बाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान विरार की रहने वाली सीमा घाटे के तौर पर हुई है। जांच के बाद उसे पकड़ा गया और 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
जनवरी 2026 में हुई थी चूड़ी की चोरी
टीओआई के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान विरार की रहने वाली सीमा विनोद घाटे के तौर पर हुई है। वह आशा पटेल के घर पर करीब डेढ़ साल से घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक, यह चूड़ी इसी साल 20 अगस्त को घर से चोरी हुई थी। आशा पटेल को घाटे पर शक था और वो पिछले पांच-छह महीनों से उससे चोरी कबूल करने और गहना वापस करने के लिए कह रही थीं। हालांकि, घाटे ने कथित तौर पर चूड़ी वापस नहीं की, जिसके बाद आशा पटेल ने मरीन ड्राइव पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी महिला को 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
आशा पटेल की शिकायत के आधार पर, मरीन ड्राइव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामला शुरू में एक अज्ञात महिला के खिलाफ दर्ज किया गया था। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कदम और पुलिस इंस्पेक्टर वटकर की देखरेख में क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच की और सीमा विनोद घाटे का पता विरार में लगाया।
इसके बाद आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया और कोर्ट के सामने पेश किया गया। उसे 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस चोरी हुए गहने की बरामदगी की जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या घाटे का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। हालांकि, चूड़ी अभी बरामद नहीं हुई है। बता दें कि इस मामले की जांच असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी और मरीन ड्राइव पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम कर रही है।
AI के 80s रेट्रो ट्रेंड का हिस्सा भी बनीं अमीषा
हाल ही में अमीषा पटेल AI के 80s रेट्रो ट्रेंड का हिस्सा भी बनीं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर अपने 80s के रेट्रो अवतार लुक की फोटो भी शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ वायरल ट्रेन में हुई शामिल’।

