गाजियाबाद में हल्के बादल छाए, बारिश की आशंका:आज तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, उमस भरी गर्मी से राहत

गाजियाबाद में हल्के बादल छाए, बारिश की आशंका:आज तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, उमस भरी गर्मी से राहत

गाजियाबाद में शनिवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हैं। आज दिन में बारिश जैसा मौसम रहेगा। कभी बादल तो कभी बीच में हल्की बारिश की संभावना है। सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापतान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज 10 किमी प्रति घंटा की गति से हवा बह रही है। शुक्रवार को बूंदाबांदी से बदला मौसम शुक्रवार को शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबादी हुई। जिससे मौसम बदला। लेकिन उसके बाद फिर मौसम साफ हुआ। सितंबर माह आधा बीतने को है। रात का तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है, जिससे रात में मौसम में ओस बढ़ने से नमी बढ़ने लगी है, रात के 3 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक न्यूनतम तापमान पहुंच रहा है। सितंबर माह में भी बारिश की अच्छी शुरूआत गाजियाबाद में 4 सितंबर को दोपहर से शाम तक झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद रात में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। 5 सितंबर को हल्की बारिश हुई। 6 सितंबर से मौसम साफ होना शुरू हो गया। 11 सितंबर को बूंदाबादी से मौसम बदला। अगले 2 दिनों में भी बारिश की संभावना है। 20 सितंबर के बाद रात में कम होगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर और वेस्ट यूपी में सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसूनी बारिश का दौर रहता है। सितंबर का पहला सप्ताह बीत चुका है, ऐसे में अब करीब दो सप्ताह ही मानसूनी बारिश की संभावना बची है। हालांकि, अक्टूबर की शुरुआत में भी कई बार बारिश हो जाती है। गाजियाबाद में अगस्त के दौरान बारिश का दौर अच्छा रहा था। महीने की शुरुआत से ही कई दिनों तक मौसम बदला रहा और 28 अगस्त तक लगातार बारिश जैसा मौसम बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर के बाद रात के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में इसके करीब 27 डिग्री तक आने की संभावना है। इससे रात में उमस से धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *