बहराइच में 27 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:एक इंस्पेक्टर समेत 13 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, सभी को तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

बहराइच में 27 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:एक इंस्पेक्टर समेत 13 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी, सभी को तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

बहराइच में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को 27 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इनमें एक इंस्पेक्टर, 13 सब-इंस्पेक्टर, तीन हेड कांस्टेबल और 10 कांस्टेबल शामिल हैं। जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद यह आदेश जारी किया गया। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को नई तैनाती वाली जगह पर तुरंत पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। फेरबदल में पुलिस लाइन, थानों और अलग-अलग चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से फखरपुर थाने भेजा गया है। उन्हें यहां अपराध इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सब-इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को पयागपुर थाने की बागेश्वर धाम चौकी से रानीपुर थाने भेजा गया है। राकेश प्रजापति को पयागपुर थाने से बागेश्वर धाम चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अभय कुमार पांडेय को कोतवाली देहात की टिकौरा मोड़ चौकी से विशेश्वरगंज थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन से लेकर थानों और चौकियों तक हुआ फेरबदल देवेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से कैसरगंज थाने की हरनी बाजार चौकी भेजा गया है। नवनीत कुमार को मटेरा थाने की शंकरपुर चौकी से पयागपुर थाने भेजा गया है। विजय कुमार चौधरी को मटेरा थाने से शंकरपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से हुजूरपुर थाने की भग्गड़वा चौकी भेजा गया है। सोम प्रताप सिंह को भग्गड़वा चौकी से दरगाह शरीफ थाने भेजा गया है। मनीष कुमार मिश्र को साइबर क्राइम पुलिस थाने से टिकौरा मोड़ चौकी भेजा गया है। कई दरोगाओं की नई तैनाती, अलग-अलग थानों में मिली जिम्मेदारी राम प्रवेश यादव को खैरीघाट थाने से मटेरा थाने भेजा गया है। रुकसार अली को विशेश्वरगंज से कोतवाली नगर, प्रकाश राम को रुपईडीहा से जरवल रोड और धनजी सिंह को रुपईडीहा से पयागपुर भेजा गया है। इसके अलावा अन्य सब-इंस्पेक्टरों को भी जिले के अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के मुताबिक सभी पुलिसकर्मियों को बिना देरी किए नई तैनाती पर पहुंचना होगा। तीन हेड कांस्टेबल और 10 कांस्टेबल भी बदले गए तबादला सूची में तीन हेड कांस्टेबल और 10 कांस्टेबल भी शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थानों में नई तैनाती दी गई है। जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य फील्ड पुलिसिंग को मजबूत करना और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *