इजराइल ने 3 साल पहले हुए अटैक का बदला ले लिया है। इजराइली फौजियों ने गाजा में घुसकर अपने दुश्मन को ढेर किया है। हमास के सशस्त्र विंग अल-कासम ब्रिगेड ने शुक्रवार को खुद बताया कि उनके टॉप कमांडर मोहम्मद अब्देल सलाम अल-याजूरी को इजराइल ने गुरुवार शाम मार दिया।
अल-याजूरी खान यूनिस ब्रिगेड के कमांडर थे और हमास की हाई लीडरशिप काउंसिल का हिस्सा थे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमास ने साफ कहा कि 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए बड़े हमले की प्लानिंग में इनकी प्रमुख भूमिका थी।
खान यूनिस ब्रिगेड पर असर
खान यूनिस गाजा का दक्षिणी इलाका है जहां लंबे समय से लड़ाई चल रही है। वहां की ब्रिगेड को चलाने वाले कमांडर की मौत हमास के लिए भारी नुकसान है।
अल-कासम ब्रिगेड के बयान में इसे गुरुवार शाम की घटना बताया गया है। इजराइली सेना अक्सर ऐसे टारगेटेड हमले करती रही है जिसमें हाई प्रोफाइल कमांडर निशाने पर रहते हैं।
7 अक्टूबर हमले से जुड़ा नाम
तीन साल साल पहले 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर जो हमला किया था, उसमें लगभग 1200 लोग मारे गए थे। हमास खुद अब स्वीकार कर रहा है कि अल-याजूरी उस हमले की योजना बनाने वालों में शामिल थे। ऐसे में उनकी मौत को इजराइल अपनी कार्रवाई की बड़ी सफलता मान रहा है।
हालांकि, हमास की ओर से यह साफ कहा गया है कि इसका जवाब दिया जाएगा। बता दें कि गाजा में चल रहे लंबे संघर्ष में ऐसे कमांडरों की मौत की खबर अक्सर आती रहती है।
गाजा में हालात कैसे?
इस घटना के बाद गाजा में तनाव और बढ़ने की आशंका है। इजराइल बार-बार कहता रहा है कि वह हमास के सैन्य ढांचे को कमजोर कर रहा है। हमास की तरफ से ऐसे नेताओं की मौत की पुष्टि होना दिखाता है कि लड़ाई अब भी तेज है।
अल-याजूरी की मौत हमास के लिए एक बड़ा सैन्य नुकसान है। खान यूनिस ब्रिगेड का कमांडर और हाई लीडरशिप का सदस्य एक साथ खत्म हो जाना संगठन के अंदर भी असर डालेगा। इस घटना के बाद तनाव और बढ़ने की उम्मीद है। हमास अब जवाब देने की तैयारी में है।


LIVE updates: