जहानाबाद स्टेशन पर डेवलपमेंट वर्क स्लो, GM नाराज:यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा का जायजा लिया, काम में तेजी लाने के निर्देश

जहानाबाद स्टेशन पर डेवलपमेंट वर्क स्लो, GM नाराज:यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा का जायजा लिया, काम में तेजी लाने के निर्देश

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को जहानाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। महाप्रबंधक ने संबंधित एजेंसी और अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। तकनीकी मानकों का पालन करने के निर्देश महाप्रबंधक ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, यात्री परिसर और निर्माणाधीन हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से काम की मौजूदा स्थिति और अब तक की प्रगति की जानकारी ली। डिम्पी गर्ग ने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने मजबूत और टिकाऊ निर्माण के लिए तय तकनीकी मानकों का पालन करने को कहा। सुविधा, सुरक्षा और आसान आवाजाही पर फोकस उन्होंने यह भी कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे कामों की नियमित निगरानी जरूरी है। इससे सभी योजनाएं तय समय पर पूरी हो सकेंगी। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आसान आवाजाही पर खास ध्यान देने को कहा। मौके पर मौजूद रहे रेलवे के बड़े अधिकारी निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। उन्होंने नियमित सफाई और परिसर को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। ज्यादा भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने और सतर्कता बरतने के लिए भी कहा गया। इस दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार और रेलवे के कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। स्टेशन मास्टर, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी और जवान समेत अन्य रेलकर्मी भी निरीक्षण में शामिल थे। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को जहानाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। महाप्रबंधक ने संबंधित एजेंसी और अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। तकनीकी मानकों का पालन करने के निर्देश महाप्रबंधक ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, यात्री परिसर और निर्माणाधीन हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से काम की मौजूदा स्थिति और अब तक की प्रगति की जानकारी ली। डिम्पी गर्ग ने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने मजबूत और टिकाऊ निर्माण के लिए तय तकनीकी मानकों का पालन करने को कहा। सुविधा, सुरक्षा और आसान आवाजाही पर फोकस उन्होंने यह भी कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे कामों की नियमित निगरानी जरूरी है। इससे सभी योजनाएं तय समय पर पूरी हो सकेंगी। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आसान आवाजाही पर खास ध्यान देने को कहा। मौके पर मौजूद रहे रेलवे के बड़े अधिकारी निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। उन्होंने नियमित सफाई और परिसर को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। ज्यादा भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने और सतर्कता बरतने के लिए भी कहा गया। इस दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार और रेलवे के कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। स्टेशन मास्टर, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी और जवान समेत अन्य रेलकर्मी भी निरीक्षण में शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *