मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित स्पोर्ट्स क्लब मैदान में दुर्गा पूजा के दौरान लगने वाले मेले को लेकर मोहल्लेवासियों का विरोध तेज हो गया है। लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से मेले के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार मेले की अनुमति नहीं देने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने पहले से ही बैठकें शुरू कर दी हैं। पहले भी प्रशासन से लगा चुके हैं गुहार मोहल्लेवासियों के अनुसार, मेले से होने वाली परेशानियों को लेकर पूर्व में भी डीएम, सदर एसडीओ और सीओ को आवेदन दिया गया था। लोगों ने स्पोर्ट्स क्लब मैदान में मेले के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत के बावजूद मेला लगता रहा। रोहन कुमार के नेतृत्व में फिर दिया आवेदन इस बार रोहन कुमार के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने सदर एसडीओ को दोबारा आवेदन देकर मेले पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। आवेदन मिलने के बाद सदर एसडीओ ने सदर सीओ और छतौनी थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। सीओ का इंतजार करते रहे लोग एसडीओ के निर्देश के बाद मोहल्ले के लोग मौके पर सीओ के पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके अनुसार सीओ मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। बोले- नौ दिन घर में कैद रहते हैं मोहल्ले के सचिन कुमार, अजय कुमार, प्रेम नंदन झा और अमिताभ कुमार ने कहा कि नवरात्र के नौ दिनों तक मेले के कारण उनका घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। उनका आरोप है कि बच्चे और महिलाएं भी आसानी से बाहर नहीं निकल पाते हैं। लोगों ने कहा कि स्थिति ऐसी हो जाती है कि अपने ही घर आने-जाने के लिए आधार कार्ड दिखाना पड़ता है। अनुमति मिली तो आंदोलन की चेतावनी मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से इस बार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में मेले की अनुमति नहीं देने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर विरोध के बावजूद मेले की अनुमति दी गई तो मोहल्ले के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित स्पोर्ट्स क्लब मैदान में दुर्गा पूजा के दौरान लगने वाले मेले को लेकर मोहल्लेवासियों का विरोध तेज हो गया है। लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से मेले के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार मेले की अनुमति नहीं देने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने पहले से ही बैठकें शुरू कर दी हैं। पहले भी प्रशासन से लगा चुके हैं गुहार मोहल्लेवासियों के अनुसार, मेले से होने वाली परेशानियों को लेकर पूर्व में भी डीएम, सदर एसडीओ और सीओ को आवेदन दिया गया था। लोगों ने स्पोर्ट्स क्लब मैदान में मेले के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत के बावजूद मेला लगता रहा। रोहन कुमार के नेतृत्व में फिर दिया आवेदन इस बार रोहन कुमार के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने सदर एसडीओ को दोबारा आवेदन देकर मेले पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। आवेदन मिलने के बाद सदर एसडीओ ने सदर सीओ और छतौनी थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। सीओ का इंतजार करते रहे लोग एसडीओ के निर्देश के बाद मोहल्ले के लोग मौके पर सीओ के पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके अनुसार सीओ मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। बोले- नौ दिन घर में कैद रहते हैं मोहल्ले के सचिन कुमार, अजय कुमार, प्रेम नंदन झा और अमिताभ कुमार ने कहा कि नवरात्र के नौ दिनों तक मेले के कारण उनका घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। उनका आरोप है कि बच्चे और महिलाएं भी आसानी से बाहर नहीं निकल पाते हैं। लोगों ने कहा कि स्थिति ऐसी हो जाती है कि अपने ही घर आने-जाने के लिए आधार कार्ड दिखाना पड़ता है। अनुमति मिली तो आंदोलन की चेतावनी मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से इस बार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में मेले की अनुमति नहीं देने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर विरोध के बावजूद मेले की अनुमति दी गई तो मोहल्ले के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

