लालबर्रा अस्पताल को मिली नई एम्बुलेंस और 5 बॉडी फ्रिजर:सात गांवों समेत आसपास के लोगों को मिलेगी इमरजेंसी मदद

लालबर्रा अस्पताल को मिली नई एम्बुलेंस और 5 बॉडी फ्रिजर:सात गांवों समेत आसपास के लोगों को मिलेगी इमरजेंसी मदद

बालाघाट के लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नई एम्बुलेंस मिली है। इसके साथ ही क्षेत्र में 5 बॉडी फ्रिजर भी उपलब्ध कराए गए हैं। मॉयल ने विधायक अनुभा मुंजारे की सिफारिश पर सीएसआर फंड से ये सुविधाएं दी हैं। नई एम्बुलेंस से अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाओं के लिए मरीजों को परिवहन की सुविधा मिलेगी। नई एम्बुलेंस से दूरदराज के गांवों से गंभीर मरीजों को अस्पताल लाने और जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल या बड़े अस्पताल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। दुर्घटना, गर्भवती महिलाओं और मां-बच्चे से जुड़े मामलों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। सात गांवों समेत आसपास के लोगों को लाभ इस सुविधा का फायदा कंजई, जाम, छिंदलई, खमरिया, लालबर्रा, मोहगांव और आसपास के आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। इन इलाकों के हजारों लोगों के लिए आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचना आसान होगा। बीएमओ बोलीं- इमरजेंसी सेवा होगी मजबूत लालबर्रा की बीएमओ रितु धुर्वे ने बताया कि नई एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी सेवाएं और बेहतर होंगी। वाहन 24 घंटे उपलब्ध रहने से जरूरत के समय मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर इलाज पहुंचाना सबसे जरूरी है। उनके मुताबिक नई एम्बुलेंस से मरीजों को इलाज के लिए जल्दी अस्पताल ले जाने में सुविधा होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *