बांका में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शिक्षकों की उपस्थिति और स्कूलों के निरीक्षण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। बैठक में फर्जी हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई और मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता मिलने पर तीन स्कूलों से कुल 1,31,925 रुपये की वसूली का आदेश दिया गया। 176 शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्कूलों में देर से पहुंचने वाले 176 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर बहाल एक शिक्षक और एक टोला सेवक को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। फर्जी हाजिरी पर प्रधानाध्यापक भी नपेंगे डीएम ने कहा कि प्रधानाध्यापक अपने स्कूल में फर्जी हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों की जानकारी तत्काल विभागीय अधिकारियों को दें। जांच में प्रधानाध्यापक की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अगस्त में कम निरीक्षण पर BEO से नाराजगी डीएम ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को रोस्टर तैयार कर स्कूलों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय समेत अन्य संस्थानों का नियमित और औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। अगस्त में लक्ष्य से कम निरीक्षण होने पर उन्होंने BEO के प्रति नाराजगी जताई। नए BEO के लिए कामों की चेकलिस्ट तैयार करने का निर्देश DEO को दिया गया। शिक्षक के निरीक्षण मामले की होगी जांच बाराहाट प्रखंड के शिक्षक राजीव रंजन द्वारा स्कूलों के निरीक्षण से जुड़े मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया। उन्होंने DEO और DPO को खुद मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कम छात्र उपस्थिति पर भी चिंता बैठक में स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति पर भी चिंता जताई गई। टोला सेवक और तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवकों के काम की समीक्षा करने को कहा गया। छात्रों को स्कूल नहीं लाने या जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। तीन स्कूलों से 1.31 लाख की वसूली मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा में तीन स्कूलों से कुल 1,31,925 रुपये की वसूली का आदेश दिया गया। इसमें कटोरिया के उ.म.वि. लक्ष्मीपुर से 16,190 रुपये, धोरैया के उ.म.वि. ताहिरपुर उर्दू से 71,660 रुपये और धोरैया के उ.म.वि. जाखा से 44,075 रुपये शामिल हैं। चार अन्य स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से भी वसूली की कार्रवाई चल रही है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने का निर्देश डीएम ने BEO को स्कूलों में वेंडर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री, फल और अंडे की गुणवत्ता की जांच करने को कहा। साथ ही समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक और विभागीय कार्यों से जुड़ी खबरों का गंभीरता से संज्ञान लेकर समयबद्ध जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बांका में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शिक्षकों की उपस्थिति और स्कूलों के निरीक्षण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। बैठक में फर्जी हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई और मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता मिलने पर तीन स्कूलों से कुल 1,31,925 रुपये की वसूली का आदेश दिया गया। 176 शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्कूलों में देर से पहुंचने वाले 176 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर बहाल एक शिक्षक और एक टोला सेवक को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। फर्जी हाजिरी पर प्रधानाध्यापक भी नपेंगे डीएम ने कहा कि प्रधानाध्यापक अपने स्कूल में फर्जी हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों की जानकारी तत्काल विभागीय अधिकारियों को दें। जांच में प्रधानाध्यापक की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अगस्त में कम निरीक्षण पर BEO से नाराजगी डीएम ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को रोस्टर तैयार कर स्कूलों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय समेत अन्य संस्थानों का नियमित और औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। अगस्त में लक्ष्य से कम निरीक्षण होने पर उन्होंने BEO के प्रति नाराजगी जताई। नए BEO के लिए कामों की चेकलिस्ट तैयार करने का निर्देश DEO को दिया गया। शिक्षक के निरीक्षण मामले की होगी जांच बाराहाट प्रखंड के शिक्षक राजीव रंजन द्वारा स्कूलों के निरीक्षण से जुड़े मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया। उन्होंने DEO और DPO को खुद मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कम छात्र उपस्थिति पर भी चिंता बैठक में स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति पर भी चिंता जताई गई। टोला सेवक और तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवकों के काम की समीक्षा करने को कहा गया। छात्रों को स्कूल नहीं लाने या जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। तीन स्कूलों से 1.31 लाख की वसूली मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा में तीन स्कूलों से कुल 1,31,925 रुपये की वसूली का आदेश दिया गया। इसमें कटोरिया के उ.म.वि. लक्ष्मीपुर से 16,190 रुपये, धोरैया के उ.म.वि. ताहिरपुर उर्दू से 71,660 रुपये और धोरैया के उ.म.वि. जाखा से 44,075 रुपये शामिल हैं। चार अन्य स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से भी वसूली की कार्रवाई चल रही है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने का निर्देश डीएम ने BEO को स्कूलों में वेंडर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री, फल और अंडे की गुणवत्ता की जांच करने को कहा। साथ ही समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक और विभागीय कार्यों से जुड़ी खबरों का गंभीरता से संज्ञान लेकर समयबद्ध जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

