शेखपुरा में बेकाबू बाइक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा:पोते के साथ KYC कराने आईं थी बैंक, PMCH में इलाज के दौरान मौत

शेखपुरा में बेकाबू बाइक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा:पोते के साथ KYC कराने आईं थी बैंक, PMCH में इलाज के दौरान मौत

शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के महुली बाजार में बेकाबू बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 68 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान कसार थाना क्षेत्र के चोरवर गांव निवासी लाछो यादव की पत्नी गिरिजा देवी के रूप में हुई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… केवाईसी के लिए आई थी बैंक डायल 112 के पुलिस अधिकारी एएसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरिजा देवी अपने पोते के साथ वृद्धावस्था पेंशन की बैंक पासबुक का केवाईसी कराने के लिए महुली स्थित बैंक आई थीं। इसी दौरान बाजार में एक बेकाबू बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर हादसे के बाद डायल 112 की टीम ने घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक चालक की हुई पहचान एएसआई अशोक कुमार सिंह के अनुसार, घटना में शामिल बाइक चालक की पहचान पुलिस ने कर ली है। वहीं, महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार में पसरा मातम गिरिजा देवी की मौत की खबर मिलते ही चोरवर गांव स्थित उनके घर में मातम छा गया। मृतका अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गई हैं। पुलिस अब लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के महुली बाजार में बेकाबू बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 68 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान कसार थाना क्षेत्र के चोरवर गांव निवासी लाछो यादव की पत्नी गिरिजा देवी के रूप में हुई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… केवाईसी के लिए आई थी बैंक डायल 112 के पुलिस अधिकारी एएसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरिजा देवी अपने पोते के साथ वृद्धावस्था पेंशन की बैंक पासबुक का केवाईसी कराने के लिए महुली स्थित बैंक आई थीं। इसी दौरान बाजार में एक बेकाबू बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर हादसे के बाद डायल 112 की टीम ने घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक चालक की हुई पहचान एएसआई अशोक कुमार सिंह के अनुसार, घटना में शामिल बाइक चालक की पहचान पुलिस ने कर ली है। वहीं, महुली थाना अध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार में पसरा मातम गिरिजा देवी की मौत की खबर मिलते ही चोरवर गांव स्थित उनके घर में मातम छा गया। मृतका अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गई हैं। पुलिस अब लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *