Sheetal Devi ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, Omar Abdullah ने दी बधाई

Sheetal Devi ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, Omar Abdullah ने दी बधाई

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पैरा तीरंदाज शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने पैरा तीरंदाज शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।उन्होंने कहा कि महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है तथा उन्होंने शीतल को भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।’’
जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले में जन्मी 19 वर्षीय शीतल देवी ने अहमदाबाद में आयोजित विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में कंपाउंड महिला फाइनल में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है। 

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पैरा तीरंदाज शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने पैरा तीरंदाज शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है तथा उन्होंने शीतल को भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।’’
जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले में जन्मी 19 वर्षीय शीतल देवी ने अहमदाबाद में आयोजित विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में कंपाउंड महिला फाइनल में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *