अयोध्या में बाढ़ के पानी में दिखे घड़ियाल-मगरमच्छ:रुदौली के इलाकों में दहशत, एसडीएम ने वन विभाग को पत्र भेजा

अयोध्या में बाढ़ के पानी में दिखे घड़ियाल-मगरमच्छ:रुदौली के इलाकों में दहशत, एसडीएम ने वन विभाग को पत्र भेजा

अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रुदौली तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन से चार जलीय जीव दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इन्हें मगरमच्छ बताया और VIDEO-फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रहा जीव मगरमच्छ है या घड़ियाल, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामला रुदौली के पसैया बांध के पास का है। स्थानीय लोगों की सूचना पर उप जिलाधिकारी रुदौली विनोद कुमार गुप्ता ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने 11 सितंबर को वन विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी, जिसके बाद ही जलीय जीव की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने पानी में तैरते हुए देखा ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने बाढ़ के पानी में तीन से चार बड़े जलीय जीवों को तैरते हुए देखा। इसके बाद लोगों ने उनके VIDEO और फोटो बना लिए। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 11 सितंबर की दोपहर रेंज अधिकारी रुदौली जेपी गुप्ता ने बताया कि ऐसा कोई मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। वहीं, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पानी में दिखे जीव को घड़ियाल बताया है। वन विभाग की टीम करेगी जांच एसडीएम ने बताया कि घड़ियाल का मुंह लंबा होता है और यह मुख्य रूप से मछली खाता है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे जीव की पहचान जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इसी वजह से वन विभाग को पत्र भेजा गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों और नदी के किनारे जाने से बचने के लिए कहा गया है। प्रशासन के मुताबिक, सरयू का जलस्तर बढ़ने पर जलीय जीव पानी के साथ किनारे की ओर आ सकते हैं। वन विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *