रोजगार सेवकों ने ब्लॉक गेट पर ताला जड़ा:अगस्त का मानदेय नहीं मिलने से थे नाराज, ब्लॉक प्रमुख के आश्वासन पर खोला

रोजगार सेवकों ने ब्लॉक गेट पर ताला जड़ा:अगस्त का मानदेय नहीं मिलने से थे नाराज, ब्लॉक प्रमुख के आश्वासन पर खोला

देवरिया में अगस्त महीने का मानदेय नहीं मिलने से नाराज देवरिया सदर ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान रोजगार सेवकों और खंड विकास अधिकारी के बीच बहस भी हुई। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र और ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश कुमार भारती के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। ब्लॉक गेट पर ताला लगने से कुछ देर के लिए प्रशासनिक काम पर असर पड़ा। मामले की खबर मिलने पर ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्त (पिंटू जायसवाल) मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोजगार सेवकों से बातचीत की, उनकी समस्या सुनी और मामला शांत कराया। ब्लॉक प्रमुख ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम रोजगार सेवकों के अगस्त महीने के मानदेय का भुगतान तुरंत किया जाए। इसके बाद रोजगार सेवकों ने ब्लॉक गेट का ताला खोल दिया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक गांवों के विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके मानदेय भुगतान में आगे कोई देरी नहीं होने दी जाएगी। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव ब्रह्मदेव मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, जिला सह मीडिया प्रभारी किरन कुमार निराला, ब्लॉक टीए अद्भुत कुमार शुक्ला, लेखा सहायक जितेंद्र तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रमेश पति त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, रविकांत पांडेय, सुनील कुमार गौतम, कन्हैया लाल, सुनील धर द्विवेदी, सुमन यादव, चंद्रावती देवी, सबीना बानो, हरिप्रताप शर्मा, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनोहर प्रसाद, नवीन तिवारी और देवेंद्र शर्मा सहित कई अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *