जयपुर के करधनी थाना इलाके के गोविंदपुरा में पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। चारों के सिर पर ब्लॉक की ईंट से वार कर मर्डर किया गया। करधनी पुलिस और एसएफएल टीम मौके पर पहुंच गई है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारण सामने आएंगे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

