सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए आज 11 सितंबर को चुनाव है। शुक्रवार सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ और इसके आधे घंटे में ही करीब 33 वोट पोलिंग हो गए। अभी तक महिला वकीलों ने ज्यादा मत डाला है और उनमें चुनाव के प्रति रूझान भी ज्यादा नजर आया। सभी पैनल से उम्मीदवार वकीलों को लुभाने में जुटे हैं। बार एसोसिएशन में मेन गेट एंट्री के लिए खुला रखा है, बाकी गेट बंद कर दिए है। इसी गेट से मतदान के लिए एंट्री है। इलेक्शन नोडल ऑफिसर विक्की रहेजा के अनुसार, 17 वकीलों की कमेटी इस चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाएगी। एडवोकेट एवं भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा भी वोट डालने पहुंचे। जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला भी मतदान के लिए आ सकते हैं। वहीं, इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला के आने की कोई सूचना नहीं है। इस समय चुनाव चल रहा है और सभ पैनल अपने-अपने वोट डालने को वकीलों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस बार उम्मीदवारों ने लाइब्रेरी से लेकर पार्किंग के कई मुद्दों पर काम करवाने का दावा किया है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी फोटोज: जानिए कौन कितनी बार प्रधान रहा बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से कुछ उम्मीदवार 8 बार तो कुछ तीन बार व कुछ एक बार पहले प्रधान रह चुके हैं, वो दोबारा से चुनाव में उतरे हैं। रमेश मेहता 8 बार प्रधान रहे हैं और गुर रतल पाल सिंह किंगरा तीन बार प्रधान रहे हैं और गंगाराम ढाका निवर्तमान प्रधान है। इसके अलावा आदित्य राठौड़ दो बार उप प्रधान व एक बार प्रधान रहे हैं। इस बार वे उप प्रधान भी रहे हैं। 1975 में बना था पहला प्रधान सितंबर 1975 में सिरसा को जिला घोषित किया गया। इसी साल सिरसा बार एसोसिएशन के चुनाव हुए, जिसमें बजरंग दास पहले बार प्रधान और रमेश मेहता उप प्रधान व वाईपी नंदा सचिव चुने गए थे। साल 2026 तक बार एसोसिएशन के 45 प्रधान बन चुके हैं। नए मतदाता भी होंगे चुनाव का हिस्सा इसके लिए नामांकन करने का शाम पांच बजे तक अंतिम समय है। बार चुनाव को करवाने के लिए रिटर्निग ऑफिसर एडवोकेट विजय सिंह सहारण को बनाया गया है और सह रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट अरविंदर सिंह वधवा व भूपेंद्र सिंह विनायक, अनिल कुमार वांधर को नियुक्त किया है। इस बार कुछ नए मतदाता भी चुनाव का हिस्सा होंगे, जो नई सोच और उम्मीदों के साथ कंडीडेंट का चयन करेंगे। चुनाव से जुड़ी हर फोटोज:

