अलवर जिले में कल से फिर बारिश के आसार:13 से गरज-चमक के साथ बरसात; अब तक सामान्य से 3% कम बारिश

अलवर जिले में कल से फिर बारिश के आसार:13 से गरज-चमक के साथ बरसात; अब तक सामान्य से 3% कम बारिश

अलवर जिले में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह से कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का असर बना रहा। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान बढ़ने के साथ गर्मी महसूस हो रही है। इसका असर जिले के बांधों पर भी नजर आ रहा है। मानसून में अच्छी बारिश नहीं होने से अलवर के कई प्रमुख बांध अभी खाली हैं। पिछले दिनों बारिश के बाद जयसमंद बांध में पानी की आवक हुई थी, लेकिन एक-दो दिन में ही पानी कम हो गया। ऐसे में बांधों में पानी की आवक नहीं होने से जलाशयों में रौनक कम है। 13 से बदलेगा मौसम, बिजली गिरने की चेतावनी: मौसम विभाग के 7 दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 11 सितंबर को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा। 12 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 13 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 14 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। 15 और 16 सितंबर को भी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। सामान्य से 14.8 मिमी कम बारिश: अलवर में अब तक 490.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि 11 सितंबर तक 505.2 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है। इस तरह जिले में अब तक 14.8 मिमी कम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 3% कम है। आने वाले दिनों में बारिश होने पर यह अंतर कम हो सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *