देवरिया में दोस्तों के साथ निकले युवक की हत्या:भलुअनी कस्बे के बाहर आपसी विवाद में चाकू से हमला, परिजन बोले- पहले ही जताया था जान का खतरा

देवरिया में दोस्तों के साथ निकले युवक की हत्या:भलुअनी कस्बे के बाहर आपसी विवाद में चाकू से हमला, परिजन बोले- पहले ही जताया था जान का खतरा

देवरिया के भलुअनी कस्बे में गुरुवार देर रात 23 वर्षीय मनीष सिंह उर्फ मोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह रात में दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। कस्बे के बाहर आपसी विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। घायल हालत में भाई उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। भलुअनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 गांधी नगर निवासी मनीष सिंह उर्फ मोनू पुत्र प्रेम सिंह गुरुवार रात दोस्तों के साथ बाहर गया था। इसी दौरान कस्बे के बाहर आपसी विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई उपेंद्र सिंह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा- 1 सितंबर को दी थी शिकायत मृतक के भाई उपेंद्र सिंह का कहना है कि मनीष ने 1 सितंबर को भलुअनी थाने में शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया था। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, इस शिकायत पर पुलिस ने पहले क्या कार्रवाई की थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा पुलिस के मुताबिक, परिजनों की शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना की वजह और आपसी विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की भूमिका भी पता कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की परिस्थितियां और अधिक स्पष्ट होंगी। मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम मनीष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। बरहज की क्षेत्राधिकारी रंजना सचान ने बताया कि भलुअनी कस्बे में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *