पटना जू में दिसंबर तक शुरू होंगे दो फूड कियोस्क:स्नैक्स, पैकेज्ड फूड के साथ मिलेगा शाकाहारी खाना; नॉन वेज पर रहेगी रोक

पटना जू में दिसंबर तक शुरू होंगे दो फूड कियोस्क:स्नैक्स, पैकेज्ड फूड के साथ मिलेगा शाकाहारी खाना; नॉन वेज पर रहेगी रोक

पटना जू घूमने आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इस साल के अंत तक जू परिसर में दो नए फूड कियोस्क शुरू किए जाने की संभावना है। इन कियोस्क पर स्नैक्स और रेडीमेड पैकेज्ड फूड के साथ पका हुआ खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दर्शकों को जू घूमने के दौरान ब्रेकफास्ट और लंच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों कियोस्क को अलग-अलग प्रवेश द्वारों के पास स्थापित करने की योजना है। पहला कियोस्क गेट नंबर एक और दूसरा गेट नंबर दो के पास बनाया जाएगा। इससे जू के अंदर घूम रहे दर्शकों को खाने-पीने के लिए झील के पास स्थित रेस्टोरेंट तक जाने की जरूरत नहीं होगी। कियोस्क में सिर्फ शाकाहारी खाना मिलेगा जू प्रबंधन के अनुसार, दोनों फूड कियोस्क में केवल शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मांस, मछली, चिकेन और अंडे समेत किसी भी तरह के मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक रहेगी। कियोस्क में खाना तैयार करने के लिए इंडक्शन चूल्हे का ही इस्तेमाल किया जाएगा। अगले महीने तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की संभावना कियोस्क के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया अगले महीने तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद चयनित वेंडर को काम आवंटित किया जाएगा। कियोस्क तैयार करने के लिए वेंडर को करीब एक महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद दिसंबर तक दोनों फूड कियोस्क शुरू किए जाने की संभावना है। फिलहाल झील के पास है मुख्य रेस्टोरेंट वर्तमान में जू परिसर में दर्शकों के लिए मुख्य रूप से झील के पास स्थित मयूर रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है। झील के सामने बने रेस्टोरेंट के लॉन में बैठकर दर्शक खाने-पीने का आनंद लेते हैं। हालांकि, जू के उस हिस्से तक नहीं पहुंचने वाले लोगों के लिए खाने-पीने के विकल्प सीमित हैं। गेट के पास कियोस्क शुरू होने से दर्शकों को घूमने के दौरान आसानी से खाने-पीने की चीजें मिल सकेंगी। परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी होगी। स्नैक्स और पैकेज्ड फूड के साथ पका हुआ खाना मिलने से सुबह के नाश्ते और दोपहर के भोजन की जरूरत भी पूरी हो सकेगी। पटना जू घूमने आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इस साल के अंत तक जू परिसर में दो नए फूड कियोस्क शुरू किए जाने की संभावना है। इन कियोस्क पर स्नैक्स और रेडीमेड पैकेज्ड फूड के साथ पका हुआ खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दर्शकों को जू घूमने के दौरान ब्रेकफास्ट और लंच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों कियोस्क को अलग-अलग प्रवेश द्वारों के पास स्थापित करने की योजना है। पहला कियोस्क गेट नंबर एक और दूसरा गेट नंबर दो के पास बनाया जाएगा। इससे जू के अंदर घूम रहे दर्शकों को खाने-पीने के लिए झील के पास स्थित रेस्टोरेंट तक जाने की जरूरत नहीं होगी। कियोस्क में सिर्फ शाकाहारी खाना मिलेगा जू प्रबंधन के अनुसार, दोनों फूड कियोस्क में केवल शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मांस, मछली, चिकेन और अंडे समेत किसी भी तरह के मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक रहेगी। कियोस्क में खाना तैयार करने के लिए इंडक्शन चूल्हे का ही इस्तेमाल किया जाएगा। अगले महीने तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की संभावना कियोस्क के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया अगले महीने तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद चयनित वेंडर को काम आवंटित किया जाएगा। कियोस्क तैयार करने के लिए वेंडर को करीब एक महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद दिसंबर तक दोनों फूड कियोस्क शुरू किए जाने की संभावना है। फिलहाल झील के पास है मुख्य रेस्टोरेंट वर्तमान में जू परिसर में दर्शकों के लिए मुख्य रूप से झील के पास स्थित मयूर रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है। झील के सामने बने रेस्टोरेंट के लॉन में बैठकर दर्शक खाने-पीने का आनंद लेते हैं। हालांकि, जू के उस हिस्से तक नहीं पहुंचने वाले लोगों के लिए खाने-पीने के विकल्प सीमित हैं। गेट के पास कियोस्क शुरू होने से दर्शकों को घूमने के दौरान आसानी से खाने-पीने की चीजें मिल सकेंगी। परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी होगी। स्नैक्स और पैकेज्ड फूड के साथ पका हुआ खाना मिलने से सुबह के नाश्ते और दोपहर के भोजन की जरूरत भी पूरी हो सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *