IND W vs BAN W: वूमेंस एशिया कप में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में बनाई जगह

IND W vs BAN W: वूमेंस एशिया कप में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में बनाई जगह

India Women vs Bangladesh Women: वूमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। 13 सितंबर को खिताबी मुकाबले में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का सामना पाकिस्तान या श्रीलंका की टीम से होगा। 

INDW vs BANW Semifinal Highlights: वूमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले में कुल 11 छक्के लगे, जिससे यह वूमेंस एशिया कप इतिहास का पहला मैच बन गया, जिसमें 10 या उससे ज्यादा छक्के लगे हो। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 149 रन बनाए। 150 रन के लक्ष्य में बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम 109 रन ही बना सकी।

शेफाली ने फिर मचाया धमाल

बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। प्रतिका रावल भी 20 रन बनाकर आउट हो गईं। उसके बाद हरमनप्रीत कौर ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम को 90 के पार पहुंचाया। शेफाली ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और तीन छक्के लगाए।

हरमनप्रीत कौर ने काफी धीमी पारी खेली और 28 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसके अलावा ऋचा घोष ने 16 गेंद में 21 और दीप्ति शर्मा ने 6 गेंद में 13 रन बनाकर भारतीय टीम को 149 तक पहुंचा दिया।

109 रन की बना सकी बांग्लादेश

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत मिली-जुली रही। 26 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा और 83 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। हालांकि, इस दौरान कोई भी बल्लेबाज तेज गति से बल्लेबाजी नहीं कर सका, जिससे 20 ओवर के खत्म होते-होते बांग्लादेश की टीम सिर्फ 109 रन ही बना सकी।

अब शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम लगातार वूमेंस एशिया कप के खिताबी मुकाबले में 10वीं बार पहुंच गई है। इससे पहले वह नौ बार खिताबी मुकाबले में पहुंची, जिसमें से सात बार चैंपियन रही है और दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा। 2018 के एशिया कप में बांग्लादेश ने खिताबी मुकाबले में हराया था, तो वहीं 2024 के वूमेंस एशिया कप में श्रीलंका ने बाजी मारी थी। अब भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान या श्रीलंका से 13 सितंबर को भिड़ेगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *