LU हॉस्टल मारपीट मामले में पांच छात्र निलंबित:मेस में खाने को लेकर हुआ था बवाल, हॉस्टल आवंटन रद्द; कैंपस एंट्री बैन

LU हॉस्टल मारपीट मामले में पांच छात्र निलंबित:मेस में खाने को लेकर हुआ था बवाल, हॉस्टल आवंटन रद्द; कैंपस एंट्री बैन

लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष छात्रावास में 31 अगस्त को हुए विवाद के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान छात्रों के हॉस्टल कमरों का आवंटन भी रद्द रहेगा और विश्वविद्यालय के दोनों कैंपस में एंट्री बैन रहेगी। मामला मेस में खाने को लेकर मारपीट से जुड़ा है। विवाद के बाद हसनगंज थाने में पांच छात्रों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इन पर हुआ एक्शन निलंबित छात्रों में एमए हिंदी सेकेंड ईयर के ऋषु जायसवाल, सत्यम प्रताप सिंह, अंसित सिंह, सुनील कुमार सिंह और विवेक पांडेय शामिल हैं। निलंबन अवधि में इन्हें छात्रावास की सभी सुविधाओं से भी वंचित रखा जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्रों को आदेश मिलने के तीन कार्य दिवस के भीतर कुलानुशासक कार्यालय में लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। जवाब नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिवाजी यादव का निलंबन भी जारी मामले में एमए हिंदी द्वितीय वर्ष के छात्र शिवाजी यादव का पहले जारी निलंबन आदेश भी प्रभावी रहेगा। विश्वविद्यालय ने उसे इस घटना में भी निलंबित माना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *