कैमूर बाल सुधार गृह में किशोर की मौत:परिजनों ने मर्डर का आरोप लगाया, प्रशासन ने गिरने से मौत की आशंका जताई

कैमूर बाल सुधार गृह में किशोर की मौत:परिजनों ने मर्डर का आरोप लगाया, प्रशासन ने गिरने से मौत की आशंका जताई

कैमूर जिले के बाल सुधार गृह में रखे गए एक किशोर रुस्तम राइन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह 15-16 साल का था और भभुआ के छावनी मोहल्ला, वार्ड 10 का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की मृतक के पिता निजामुद्दीन राइन और स्थानीय नेता अमजद अली ने बताया कि रुस्तम बिल्कुल स्वस्थ था। दोपहर करीब 12 बजे वह कोर्ट में पेशी के दौरान परिजनों से मिला और बातचीत की थी। पेशी के बाद बाल सुधार गृह लौटने के आधे से एक घंटे के भीतर ही उसकी मौत की खबर आ गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के शामिल होने की आशंका जताई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिसलकर गिरा और चोट लगने से मौत की आशंका दूसरी ओर, भभुआ के एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि बाल सुधार गृह प्रशासन की दी गई रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट से लौटने के बाद किशोर शौचालय गया था। काफी देर तक बाहर न निकलने पर दूसरे बच्चों ने इसकी सूचना दी। दरवाजा खोलने पर वह घायल मिला। एसडीएम ने आशंका जताई कि वह फिसलकर गिर गया और चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैमूर जिले के बाल सुधार गृह में रखे गए एक किशोर रुस्तम राइन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह 15-16 साल का था और भभुआ के छावनी मोहल्ला, वार्ड 10 का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की मृतक के पिता निजामुद्दीन राइन और स्थानीय नेता अमजद अली ने बताया कि रुस्तम बिल्कुल स्वस्थ था। दोपहर करीब 12 बजे वह कोर्ट में पेशी के दौरान परिजनों से मिला और बातचीत की थी। पेशी के बाद बाल सुधार गृह लौटने के आधे से एक घंटे के भीतर ही उसकी मौत की खबर आ गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के शामिल होने की आशंका जताई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिसलकर गिरा और चोट लगने से मौत की आशंका दूसरी ओर, भभुआ के एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि बाल सुधार गृह प्रशासन की दी गई रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट से लौटने के बाद किशोर शौचालय गया था। काफी देर तक बाहर न निकलने पर दूसरे बच्चों ने इसकी सूचना दी। दरवाजा खोलने पर वह घायल मिला। एसडीएम ने आशंका जताई कि वह फिसलकर गिर गया और चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *