पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट:बदायूं में लाठी-डंडे और पत्थर चले, 11 लोग घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट:बदायूं में लाठी-डंडे और पत्थर चले, 11 लोग घायल

बदायूं में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को दातागंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गंडाह गांव का है। गांव के बुधपाल, ओमपाल, रंजीत, नरजीत, संजीव, अंघूरा देवी और ओमवीर का दूसरे पक्ष से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के 11 लोग घायल मारपीट के दौरान लाठी-डंडों के साथ पत्थर भी फेंके गए। इसमें एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने इन वीडियो को भी जांच में शामिल किया है। दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पुरानी रंजिश को मारपीट की वजह बताया जा रहा है। वायरल वीडियो और अन्य जानकारी की जांच की जा रही है। मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका भी देखी जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *