70466 पेंशनधारियों को मिली 8.32 करोड़ रुपए की पेंशन राशि:CM सम्राट चौधरी ने अगस्त महीने की बढ़ी हुई पेंशन ट्रांसफर की

70466 पेंशनधारियों को मिली 8.32 करोड़ रुपए की पेंशन राशि:CM सम्राट चौधरी ने अगस्त महीने की बढ़ी हुई पेंशन ट्रांसफर की

शेखपुरा में गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में अगस्त माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि ट्रांसफर की। यह राशि 1100 रुपए प्रति लाभार्थी की दर से दी गई। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर के मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की मौजूदगी में किया गया। जिले के 70466 लाभार्थियों को 8 करोड़ 32 लाख 20 हजार रुपए की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई। इस राशि में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 38,151 लाभार्थियों को 4 करोड़ 71 लाख 77 हजार 400 रुपए दिए गए। 8.32 करोड़ रुपए की पेंशन राशि ट्रांसफर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 16,587 लाभार्थियों को 1 करोड़ 82 लाख 66 हजार 600 रुपए मिले। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 6,123 लाभार्थियों को 69 लाख 23 हजार 400 रुपए दिए गए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 2,744 लाभार्थियों को 30 लाख 42 हजार 600 रुपए मिले। बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 6,151 लाभार्थियों को 70 लाख 29 हजार रुपए और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 710 लाभार्थियों को 7 लाख 81 हजार रुपए की पेंशन राशि ट्रांसफर की गई। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी इस मौके पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सहायक निदेशक श्वेता कौर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले में लगभग 3300 ऐसे पेंशनधारी हैं, जिन्होंने अभी तक अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। इस वजह से वे पेंशन की राशि से वंचित हैं। ऐसे सभी पेंशनधारियों से अनुरोध किया गया है कि वे तुरंत अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी सीएससी या वसुधा केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं। यदि किसी कारण से ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है, तो अपने क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क करें। भौतिक सत्यापन के जरिए जीवन प्रमाणीकरण जरूर करा लें। शेखपुरा में गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में अगस्त माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि ट्रांसफर की। यह राशि 1100 रुपए प्रति लाभार्थी की दर से दी गई। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर के मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की मौजूदगी में किया गया। जिले के 70466 लाभार्थियों को 8 करोड़ 32 लाख 20 हजार रुपए की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई। इस राशि में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 38,151 लाभार्थियों को 4 करोड़ 71 लाख 77 हजार 400 रुपए दिए गए। 8.32 करोड़ रुपए की पेंशन राशि ट्रांसफर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 16,587 लाभार्थियों को 1 करोड़ 82 लाख 66 हजार 600 रुपए मिले। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 6,123 लाभार्थियों को 69 लाख 23 हजार 400 रुपए दिए गए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 2,744 लाभार्थियों को 30 लाख 42 हजार 600 रुपए मिले। बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 6,151 लाभार्थियों को 70 लाख 29 हजार रुपए और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 710 लाभार्थियों को 7 लाख 81 हजार रुपए की पेंशन राशि ट्रांसफर की गई। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी इस मौके पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सहायक निदेशक श्वेता कौर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले में लगभग 3300 ऐसे पेंशनधारी हैं, जिन्होंने अभी तक अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। इस वजह से वे पेंशन की राशि से वंचित हैं। ऐसे सभी पेंशनधारियों से अनुरोध किया गया है कि वे तुरंत अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी सीएससी या वसुधा केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं। यदि किसी कारण से ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है, तो अपने क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क करें। भौतिक सत्यापन के जरिए जीवन प्रमाणीकरण जरूर करा लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *