VBYLD क्विज 2027 शुरू, पीएम से संवाद का मौका:जिला युवा अधिकारी बोले- युवा उदासीन हुए तो देश आगे नहीं बढ़ेगा

VBYLD क्विज 2027 शुरू, पीएम से संवाद का मौका:जिला युवा अधिकारी बोले- युवा उदासीन हुए तो देश आगे नहीं बढ़ेगा

सुल्तानपुर में गुरुवार को जिला युवा अधिकारी कार्यालय में MY भारत के जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय ने 3 बजे मीडिया से बात की। उन्होंने VBYLD क्विज 2027 के आयोजन और इसके पंजीकरण अभियान की जानकारी दी। इस क्विज का मकसद युवा कार्यक्रमों में उनकी ज्ञानवर्धक भागीदारी बढ़ाना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्विज की रूपरेखा, उद्देश्य, पंजीकरण प्रक्रिया और युवाओं की भागीदारी जैसे मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। मीडिया से इस कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में सहयोग मांगा गया। सुधीर पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर के 15 से 29 साल के युवा इस क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। इसका उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की ज्ञानवर्धक भागीदारी तय करना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के हर जिले से चुने गए युवा प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा कर पाएंगे। यह एक ऐसा मंच होगा, जहां वे सीधे नीति निर्माताओं से बात कर सकेंगे, जो आमतौर पर संभव नहीं होता। पांडेय ने यह भी बताया कि यह क्विज हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस पर होता है, जो स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर मनाया जाता है। पंजीकरण 30 सितंबर तक चलेगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के छात्र भाग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि देश का भविष्य युवा ही तय करेंगे। अगर युवा उदासीन हो जाएंगे और फैसलों से दूर रहेंगे, तो देश आगे नहीं बढ़ पाएगा। सुधीर पांडेय ने बताया कि विभाग ग्रामीण और शहरी युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए काम कर रहा है। इसके लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर कई खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवा उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का मुख्य मकसद युवाओं को खेलकूद, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास से जोड़ना है। साथ ही, उन्हें ‘माई भारत’ (MY Bharat) पोर्टल के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *