बेगूसराय में शराब-मटन पार्टी में पिस्तौल लहराई:‘रंगदारी मिलल है विरासत में’ गाने पर बनाया VIDEO, 2 बार जेल जा चुका पिंटू यादव फरार

बेगूसराय में शराब-मटन पार्टी में पिस्तौल लहराई:‘रंगदारी मिलल है विरासत में’ गाने पर बनाया VIDEO, 2 बार जेल जा चुका पिंटू यादव फरार

बेगूसराय में शराबबंदी और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली तस्वीर बखरी थाना क्षेत्र से सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम मटन और शराब की महफिल सजाकर अवैध पिस्तौल लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में ‘रंगदारी मिलल है विरासत में’ गाना बज रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी पिंटू यादव उर्फ हीरा यादव के रूप में की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बिछावन पर सजी थी शराब-मटन की दावत, दो पिस्तौल भी रखी थीं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिछावन पर शराब की बोतल और मटन की दावत सजी हुई है। पास में दो पिस्तौल रखी हैं। वीडियो में एक युवक नशे की हालत में हाथ में हथियार लेकर उसे लहराता दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पिंटू यादव उर्फ हीरा यादव पहले भी दो बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ अवैध हथियार और शराब की तस्करी से जुड़े मामले रहे हैं। हथियार और शराब कहां से पहुंची, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस शराबबंदी के बावजूद शराब की महफिल सजाने और अवैध हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी तक हथियार और शराब किस नेटवर्क के जरिए पहुंची। वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों की पहचान और उनकी तलाश भी की जा रही है। संभावित ठिकानों पर पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। डीएसपी बोले- वीडियो मिला, आरोपी की पहचान कर कार्रवाई शुरू मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो मिला है। वायरल वीडियो में एक युवक हथियार का प्रदर्शन करते हुए दिख रहा है। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए बखरी थाना की पुलिस टीम ने उसकी पहचान की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी दो बार जेल जा चुका है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बेगूसराय में शराबबंदी और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली तस्वीर बखरी थाना क्षेत्र से सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम मटन और शराब की महफिल सजाकर अवैध पिस्तौल लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में ‘रंगदारी मिलल है विरासत में’ गाना बज रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी पिंटू यादव उर्फ हीरा यादव के रूप में की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बिछावन पर सजी थी शराब-मटन की दावत, दो पिस्तौल भी रखी थीं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिछावन पर शराब की बोतल और मटन की दावत सजी हुई है। पास में दो पिस्तौल रखी हैं। वीडियो में एक युवक नशे की हालत में हाथ में हथियार लेकर उसे लहराता दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पिंटू यादव उर्फ हीरा यादव पहले भी दो बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ अवैध हथियार और शराब की तस्करी से जुड़े मामले रहे हैं। हथियार और शराब कहां से पहुंची, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस शराबबंदी के बावजूद शराब की महफिल सजाने और अवैध हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी तक हथियार और शराब किस नेटवर्क के जरिए पहुंची। वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों की पहचान और उनकी तलाश भी की जा रही है। संभावित ठिकानों पर पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। डीएसपी बोले- वीडियो मिला, आरोपी की पहचान कर कार्रवाई शुरू मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो मिला है। वायरल वीडियो में एक युवक हथियार का प्रदर्शन करते हुए दिख रहा है। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए बखरी थाना की पुलिस टीम ने उसकी पहचान की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी दो बार जेल जा चुका है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *