जगतपुर में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ:जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन, प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन दीं प्रस्तुतियां

जगतपुर में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ:जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन, प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन दीं प्रस्तुतियां

वाराणसी के जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2026 के न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। नृत्य और गायन में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन की विधाओं में प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की सराहना हासिल की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता संस्कृत, संस्कृति और संस्कार के साथ सामाजिक उत्थान व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है। ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मंच जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। इससे युवाओं को अपनी छिपी प्रतिभा पहचानने और उसे बेहतर मंच पर प्रस्तुत करने का मौका मिल रहा है। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी एवं न्याय पंचायत नोडल शशिकांत श्रीवास्तव के संरक्षण में हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *