ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग:लोगों ने पानी डालकर बुझाई, बड़ा हादसा टला; शॉर्ट सर्किट की आशंका

ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग:लोगों ने पानी डालकर बुझाई, बड़ा हादसा टला; शॉर्ट सर्किट की आशंका

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। यह घटना डेल्टा-1 गोलचक्कर पर हुई। आग लगने के बाद कार में सवार दोनों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। युवकों ने पानी से भरी दो बड़ी बोतलों का इस्तेमाल कर समय रहते आग पर काबू पा लिया। उनकी सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ। देखिए तस्वीरें.. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही किसी व्यक्ति ने आग लगने की कोई सूचना दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए घटना का एक वीडियो मिला था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *