सीतामढ़ी में लखनदेई नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे डायवर्सन पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग मुख्य सड़क से 500 मीटर का लंबा रास्ता तय करने के बजाय सिर्फ 50 मीटर का शॉर्टकट लेने के लिए अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। सीता घाट के पास एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक तेज बहाव के बीच बाइक लेकर नदी पार करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो में दो बाइक सवार तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश करते दिखते हैं। इसी दौरान एक बाइक पानी में गिर जाती है। बाइक सवार युवक भी कई बार तेज धार में गिरता नजर आता है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग उसे ऐसा करने से रोकते रहे, लेकिन युवक बाइक निकालने की कोशिश करता रहा। काफी कोशिश के बाद किसी तरह बाइक को पानी से बाहर निकाला गया। लखनदेई नदी में पानी आने से डायवर्सन डूबा दरअसल, लखनदेई नदी का यह डायवर्सन आम दिनों में सूखा रहता है। इसी रास्ते से लोग रिंग बांध की ओर से सीओ गली, स्टेशन रोड और बसबरिया की तरफ जाते हैं। इससे मुख्य सड़क के मुकाबले दूरी काफी कम हो जाती है और जाम से भी छुटकारा मिल जाता है। लेकिन, जलस्तर बढ़ने के बाद लखनदेई नदी में पानी आ गया और डायवर्सन पूरी तरह डूब गया। अब टूटे और पानी में डूबे डायवर्सन पर कई युवक जान जोखिम में डालकर नदी पार करते दिख रहे हैं। कुछ युवक तेज धार में फंसकर गिरते हुए भी दिखाई दिए हैं। ऐसे में किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पानी में डूबे डायवर्सन से नदी पार करने की कोशिश न करें। प्रशासन के मुताबिक, यह कोई सड़क नहीं है और जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने वालों की पहचान की जा रही है। सीतामढ़ी में लखनदेई नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे डायवर्सन पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग मुख्य सड़क से 500 मीटर का लंबा रास्ता तय करने के बजाय सिर्फ 50 मीटर का शॉर्टकट लेने के लिए अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। सीता घाट के पास एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक तेज बहाव के बीच बाइक लेकर नदी पार करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो में दो बाइक सवार तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश करते दिखते हैं। इसी दौरान एक बाइक पानी में गिर जाती है। बाइक सवार युवक भी कई बार तेज धार में गिरता नजर आता है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग उसे ऐसा करने से रोकते रहे, लेकिन युवक बाइक निकालने की कोशिश करता रहा। काफी कोशिश के बाद किसी तरह बाइक को पानी से बाहर निकाला गया। लखनदेई नदी में पानी आने से डायवर्सन डूबा दरअसल, लखनदेई नदी का यह डायवर्सन आम दिनों में सूखा रहता है। इसी रास्ते से लोग रिंग बांध की ओर से सीओ गली, स्टेशन रोड और बसबरिया की तरफ जाते हैं। इससे मुख्य सड़क के मुकाबले दूरी काफी कम हो जाती है और जाम से भी छुटकारा मिल जाता है। लेकिन, जलस्तर बढ़ने के बाद लखनदेई नदी में पानी आ गया और डायवर्सन पूरी तरह डूब गया। अब टूटे और पानी में डूबे डायवर्सन पर कई युवक जान जोखिम में डालकर नदी पार करते दिख रहे हैं। कुछ युवक तेज धार में फंसकर गिरते हुए भी दिखाई दिए हैं। ऐसे में किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पानी में डूबे डायवर्सन से नदी पार करने की कोशिश न करें। प्रशासन के मुताबिक, यह कोई सड़क नहीं है और जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने वालों की पहचान की जा रही है।

