निकाय चुनाव 2026 : नागौर जिले के पांच निकायों में प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, अब 14 को खुलेगा

निकाय चुनाव 2026 : नागौर जिले के पांच निकायों में प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, अब 14 को खुलेगा

नागौर. नगर निकाय चुनाव के तहत नागौर जिले में प्रथम चरण में शामिल पांच नगरीय निकायों में बुधवार को कुछ झड़पों को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। मतदाताओं ने उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग कर रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया। जिले में सर्वाधिक मतदान नगरपालिका मूण्डवा में 85.14 प्रतिशत रहा है। यहां कुल 14,770 मतदाताओं में से 85.14 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया।

नगर परिषद नागौर में 84.14 प्रतिशत मतदान रहा है। यहां कुल 89,570 मतदाता हैं। नगरपालिका जायल में 83.55 प्रतिशत तथा नगरपालिका कुचेरा में 82.11 प्रतिशत मतदान हुआ। जायल में कुल 13,636 तथा कुचेरा में 18,024 मतदाता हैं।

नागौर से सटी नगरपालिका बासनी में मतदान प्रतिशत 67.16 प्रतिशत पर ही अटक गया। इसकी वजह यहां के वोटर बाहर ज्यादा होने को बताया जा रहा है।जिले के प्रथम चरण में शामिल नगरीय निकायों में न्यूनतम मतदान बासनी में ही रहा। बासनी में कुल 29,889 मतदाता हैं। यहां 10 बजे तक सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रहा, लेकिन बाद में मतदान की गति धीमी पड़ती गई। बासनी के वार्ड 38 में निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। गौरतलब है कि पांचों निकायों में 173 वार्ड सदस्यों के लिए मतदान हुआ और इन वार्डों में कुल 1,65,020 मतदाता हैं।

धुंआधार ऑपनिंग, बूथों पर लगी कतारें

नागौर शहर में सुबह-सुबह मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। लगभग सभी मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारें देखी गई। महिला मतदाताओं में पुरुषों से ज्यादा उत्साह था। मतदान प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

समय के साथ मतदान की चाल

नगर निकाय – वार्ड – कुल मतदाता – 10 बजे – एक बजे – 3 बजे – छह बजे – फाइनल मतदान

नागौर – 60 – 89570 – 29.70 – 59.15 – 72.12 – 83.89 – 84.14

मूण्डवा – 24 – 14770 – 25.62 – 55.12 – 67.12 – 84.58 – 85.14

बासनी – 39 – 29889 – 30.17 – 55.57 – 62.73 – 66.91 – 67.16

जायल – 25 – 13636 – 24.36 – 57.08 – 71.31 – 83.55 – 83.55

कुचेरा – 25 – 18024 – 29.58 – 55.60 – 66.77 – 81.80 – 82.11

कुल – 173 – 1,65,020 – 27.89 – 56.50 – 68.01 – 80.15 – 80.42

विशेष: नगरपालिका मूण्डवा के वार्ड 11 व नगरपालिका बासनी के वार्ड 38 में निर्विरोध निर्वाचन होने से वहां मतदान नहीं हुआ।

मतदान के दौरान चार निकायों में हंगामा, झड़प और पत्थरबाजी से तनाव, पुलिस ने भांजी लाठियां

नगर निकाय चुनाव के दौरान नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले में बुधवार को मतदान के दौरान कई जगह जमकर हंगामा हुआ। फर्जी मतदान के आरोपों के साथ शुरू हुई कहासुनी मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। दोनों जिलों में नागौर, कुचेरा, डीडवाना और बासनी में बड़े विवाद सामने आए। शेष निकायों में शांतिपूर्ण या मामूली विवादों के बीच मतदान सम्पन्न हो गया।

नागौर में खत्रीपुरा के मतदान केंद्र के बाहर फर्जी मतदान पर दो पक्ष आमने-सामने हुए। यहां नौबत पत्थरबाजी तक पहुंच गई। कुचेरा में भी फर्जी मतदान के विवाद में एक जनप्रतिनिधि का युवक को थप्पड़ जड़ना लात-घूसे चलने तक की नौबत तक पहुंच गया। डीडवाना में विधायक यूनुस खान के साथ बूथ पर धक्का-मुक्की से हुए विवाद के चलते आधे घंटे मतदान प्रभावित रहा। वहीं बासनी में भी फर्जी मतदान के विवाद ने पत्थरबाजी का रूप ले लिया।

नागौर: पहले झड़प, फिर फेंके पत्थर

नागौर में बुधवार दोपहर खत्रीपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय-5 मतदान केंद्र के बाहर फर्जी मतदान काे लेकर जमकर हंगामा हुआ। विद्यालय के सामने सड़क पर दोनों पक्षों में झड़प हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी होने पर तनाव गहरा गया। अफरा-तफरी मचने पर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद यहां बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

कुचेरा: भिड़े युवा, पुलिस ने भी भांजी लाठियां

कुचेरा में राजकीय बालिका स्कूल में बने वार्ड 10, 11, 12 व 23 के मतदान केन्द्र पर फर्जी मतदान को लेकर प्रमुख दलों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। किसी बात को लेकर पूर्व विधायक ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस चौकी वाली गली में दोनों में जमकर लात-घुंसे चले। पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग कर युवाओं को खदेड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

बासनी: पत्थरबाजी से माहौल तनावपूर्ण

बासनी के राजकीय विद्यालय के मतदान केन्द्र पर फर्जी मतदान को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों के पत्थरबाजी करने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इससे करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।

जिले के पांच निकाय एक नजर

निकाय – वार्ड – प्रत्याशी – बूथ – मतदाता

नागौर – 60 – 241 – 114 – 89,570

मूण्डवा – 25 – 60 – 25 – 15,232

जायल – 25 – 83 – 25 – 13,636

कुचेरा – 25 – 78 – 25 – 18,024

बासनी – 40 – 143 – 40 – 30,296

कुल – 175 – 605 – 229 – 1,66,758

नगर परिषद नागौर का मतदान प्रतिशत

वार्ड – कुल मतदाता – पड़े वोट – मतदान प्रतिशत

1 – 2,100 – 1,647 – 78.43

2 – 1,090 – 957 – 87.80

3 – 1,210 – 1,032 – 85.29

4 – 1,308 – 1,074 – 82.11

5 – 1,063 670 – 63.03

6 – 1,284 – 1,044 – 81.31

7 – 1,606 – 1,262 – 78.58

8 – 1,636 – 1,319 – 80.62

9 – 1,304 – 1,143 – 87.65

10 1,448 1,364 – 94.20

11 – 2,192 – 1,744 – 79.56

12 – 1,307 – 1,189 – 90.97

13 – 1,398 – 1,168 – 83.55

14 – 1,290 – 1,056 – 81.86

15 – 1,261 – 1,067 – 84.62

16 – 1,469 – 1,124 – 76.51

17 – 1,402 – 1,127 – 80.39

18 – 1,367 – 1,265 – 92.54

19 – 1,288 – 1,157 – 89.83

20 – 1,531 – 1,363 – 89.03

21 – 1,717 – 1,469 – 85.56

22 – 1,205 869 – 72.12

23 – 1,959 – 1,486 – 75.86

24 – 1,145 901 – 78.69

25 – 1,779 – 1,479 – 83.14

26 – 1,384 – 1,188 – 85.84

27 – 1,175 990 – 84.26

28 – 1,814 – 1,312 – 72.33

29 – 1,521 – 1,157 – 76.07

30 – 1,279 – 1,068 – 83.50

31 – 2,585 – 2,291 – 88.63

32 – 2,058 – 1,622 – 78.81

33 – 1,891 – 1,446 – 76.47

34 – 872 – 789 – 90.48

35 – 1,317 – 1,041 – 79.04

36 – 968 861 – 88.95

37 – 872 – 781 – 89.56

38 – 1,485 – 1,361 – 91.65

39 – 1,577 – 1,314 – 83.32

40 – 1,469 – 1,277 – 86.93

41 – 2,024 – 1,849 – 91.35

42 – 1,146 934 – 81.50

43 – 1,404 – 1,222 – 87.04

44 – 1,399 – 1,207 – 86.28

45 – 2,098 – 1,725 – 82.22

46 985 886 – 89.95

47 – 1,722 – 1,572 – 91.29

48 – 1,218 – 1,084 – 89.00

49 – 2,345 – 1,945 – 82.94

50 – 1,729 – 1,489 – 86.12

51 – 1,010 – 935 – 92.57

52 – 1,633 – 1,401 – 85.79

53 – 1,136 – 1,044 – 91.90

54 – 1,554 – 1,421 – 91.44

55 – 2,155 – 1,891 – 87.75

56 – 1,274 – 1,183 – 92.86

57 – 911 – 836 – 91.77

58 – 1,468 – 1,306 – 88.96

59 – 1,813 – 1,496 – 82.52

60 – 1,920 – 1,463 – 76.20

कुल – 89,570 – 75,363 – 84.14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *