मुख्यमंत्री आज एक दिन के दौरे पर मुंगेर आएंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम मुंगेर जिले के असरगंज और टेटिया बंबर प्रखंड में है। मुख्यमंत्री सबसे पहले असरगंज जाएंगे। यहां वे अपनी मां पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन करेंगे। इसके बाद वे मां की प्रतिमा पर माला चढ़ाएंगे। इसके बाद वे टेटिया बंबर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शंभू मोड़ के पास खूब लाल महावीर महाविद्यालय परिसर में हेलीपैड बनाया गया है। कॉलेज परिसर में पानी के टैंकर लगाने और अस्थायी शौचालय बनाने का भी निर्देश दिया गया। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर थाना प्रभारी भोला सिंह, पीएचईडी की सहायक अभियंता सुरभि, कार्यपालक अधिकारी सूर्यानंद सिंह और कनीय अभियंता खुशबू मौजूद रहे। असरगंज भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार भी वहां उपस्थित थे। CM के आगमन को लेकर रूट चार्ट तैयार थाना प्रभारी भोला सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। मुख्य सड़क पर कई जगह ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग की जाएगी। इनमें कच्ची कांवरिया पथ, शंभूगंज मोड़, झोझी, मूसहरी, असरगंज बस स्टैंड, शाहकुंड मोड़ और कंमराय जैसे इलाके शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के रूट पर उनके आगमन के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ड्रॉप गेट पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे। नगर पंचायत असरगंज भी जगह-जगह ड्रॉप गेट और बैरियर बनाने का काम तेजी से करा रही है। मुख्यमंत्री आज कॉलेज परिसर में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। पूर्व विधायक की प्रतिमा पर करेंगे नमन जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे असरगंज प्रखंड के बेलारी स्थित केएम कॉलेज हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे लखनपुर स्थित अपने निजी आवास जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पार्वती नगर, तारापुर स्थित बीएड कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वे अपनी माताश्री पूर्व विधायक पार्वती देवी की प्रतिमा पर नमन करेंगे और पुष्पांजलि व माल्यार्पण करेंगे। पेंशनधारियों को अगस्त की पेंशन राशि करेंगे ट्रांसफर इसके बाद मुख्यमंत्री गंगटा मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। गंगटा मोड़ पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को अगस्त की पेंशन राशि का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। गंगटा मोड़ के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भीम बांध पहुंचेंगे। वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद मुख्यमंत्री गंगटा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। मौके से आई तस्वीरें…… DM ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार एवं जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने गंगटा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल पर चल रही अंतिम तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीआईजी ने निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर पड़ोसी जिले की सीमा से जुड़े क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं होने देने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए पदाधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा कार्यक्रम से जुड़ी छोटी से छोटी जरूरतों का भी ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री आज एक दिन के दौरे पर मुंगेर आएंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम मुंगेर जिले के असरगंज और टेटिया बंबर प्रखंड में है। मुख्यमंत्री सबसे पहले असरगंज जाएंगे। यहां वे अपनी मां पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन करेंगे। इसके बाद वे मां की प्रतिमा पर माला चढ़ाएंगे। इसके बाद वे टेटिया बंबर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शंभू मोड़ के पास खूब लाल महावीर महाविद्यालय परिसर में हेलीपैड बनाया गया है। कॉलेज परिसर में पानी के टैंकर लगाने और अस्थायी शौचालय बनाने का भी निर्देश दिया गया। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर थाना प्रभारी भोला सिंह, पीएचईडी की सहायक अभियंता सुरभि, कार्यपालक अधिकारी सूर्यानंद सिंह और कनीय अभियंता खुशबू मौजूद रहे। असरगंज भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार भी वहां उपस्थित थे। CM के आगमन को लेकर रूट चार्ट तैयार थाना प्रभारी भोला सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। मुख्य सड़क पर कई जगह ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग की जाएगी। इनमें कच्ची कांवरिया पथ, शंभूगंज मोड़, झोझी, मूसहरी, असरगंज बस स्टैंड, शाहकुंड मोड़ और कंमराय जैसे इलाके शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के रूट पर उनके आगमन के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ड्रॉप गेट पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे। नगर पंचायत असरगंज भी जगह-जगह ड्रॉप गेट और बैरियर बनाने का काम तेजी से करा रही है। मुख्यमंत्री आज कॉलेज परिसर में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। पूर्व विधायक की प्रतिमा पर करेंगे नमन जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे असरगंज प्रखंड के बेलारी स्थित केएम कॉलेज हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे लखनपुर स्थित अपने निजी आवास जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पार्वती नगर, तारापुर स्थित बीएड कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वे अपनी माताश्री पूर्व विधायक पार्वती देवी की प्रतिमा पर नमन करेंगे और पुष्पांजलि व माल्यार्पण करेंगे। पेंशनधारियों को अगस्त की पेंशन राशि करेंगे ट्रांसफर इसके बाद मुख्यमंत्री गंगटा मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। गंगटा मोड़ पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को अगस्त की पेंशन राशि का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। गंगटा मोड़ के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भीम बांध पहुंचेंगे। वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद मुख्यमंत्री गंगटा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। मौके से आई तस्वीरें…… DM ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार एवं जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने गंगटा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल पर चल रही अंतिम तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीआईजी ने निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर पड़ोसी जिले की सीमा से जुड़े क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं होने देने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए पदाधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा कार्यक्रम से जुड़ी छोटी से छोटी जरूरतों का भी ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

