अररिया से भागलपुर ले जा रहा 11 किलो गांजा जब्त:पूर्णिया पुलिस ने बीच शहर में तस्कर बबलू सोरेन को पकड़ा, बरामद खेप की कीमत 6 लाख रुपए

अररिया से भागलपुर ले जा रहा 11 किलो गांजा जब्त:पूर्णिया पुलिस ने बीच शहर में तस्कर बबलू सोरेन को पकड़ा, बरामद खेप की कीमत 6 लाख रुपए

पूर्णिया पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान में सफलता मिली है। पुलिस ने अररिया से भागलपुर ले जाए जा रहे 11 किलो 115 ग्राम गांजे के साथ एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने बीच शहर में तस्कर को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के रानीगंज निवासी 40 वर्षीय बबलू सोरेन के रूप में हुई है। बीच शहर में बस चेकिंग, यात्रियों में हड़कंप पूर्णिया के सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अररिया जिले से एक व्यक्ति बस में गांजा लेकर पूर्णिया के रास्ते भागलपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ शौर्य सुमन के आदेश पर सदर एसडीपीओ 1 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में के.हाट थाना अंतर्गत गिरजा चौक पर संबंधित बस को रुकवाकर सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में सफर कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को 11.115 किलोग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस दरमियान बस पर बैठे अन्य यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यात्रियों को संयम रखने की अपील करते हुए तस्कर को धर दबोचा। बस में बेखौफ का रहा था गांजा, पास में सिर्फ कीपैड मोबाइल जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के पचिरा आदिवासी टोला निवासी 40 बबलू सारेन के रूप में हुई है। जिसके पास से कुल 11 किलो 115 ग्राम गांजा के साथ साथ एक की पैड मोबाइल बरामद किया गया। तस्कर बेखौफ बस में सवार हो गया था, और अपने पास सिर्फ एक की पैड मोबाइल ही रखा था, ताकि किसी भी प्रकार के संदेह में उसे स्मार्ट फोन न होने का लाभ मिल जाए। लेकिन उसी की पैड से किये जाने वाले कॉल और मैसेज को अब पुलिस अनुसंधान के लिए ज़ब्त कर इसके तार ढूंढ रही है। बाज़ार में लाखों की कीमत कालाबाजारी की कीमत की कोई सीमा नहीं इस मामले को लेकर के.हाट थाना में कांड संख्या 403/26 दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए गंजे की मार्केट वैल्यू करीब 50 हज़ार रुपए प्रतिकिलो के दर से है, लगभग साढ़े 5 से 6 लाख रुपए आंकी जा रही है । लेकिन तस्करों द्वारा इसे बेचने की कोई तय सीमा नहीं होती है। इसलिए ये माल करोड़ो तक में बिक जाता है। पूर्णिया पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान में सफलता मिली है। पुलिस ने अररिया से भागलपुर ले जाए जा रहे 11 किलो 115 ग्राम गांजे के साथ एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने बीच शहर में तस्कर को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के रानीगंज निवासी 40 वर्षीय बबलू सोरेन के रूप में हुई है। बीच शहर में बस चेकिंग, यात्रियों में हड़कंप पूर्णिया के सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अररिया जिले से एक व्यक्ति बस में गांजा लेकर पूर्णिया के रास्ते भागलपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ शौर्य सुमन के आदेश पर सदर एसडीपीओ 1 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में के.हाट थाना अंतर्गत गिरजा चौक पर संबंधित बस को रुकवाकर सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में सफर कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को 11.115 किलोग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस दरमियान बस पर बैठे अन्य यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यात्रियों को संयम रखने की अपील करते हुए तस्कर को धर दबोचा। बस में बेखौफ का रहा था गांजा, पास में सिर्फ कीपैड मोबाइल जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के पचिरा आदिवासी टोला निवासी 40 बबलू सारेन के रूप में हुई है। जिसके पास से कुल 11 किलो 115 ग्राम गांजा के साथ साथ एक की पैड मोबाइल बरामद किया गया। तस्कर बेखौफ बस में सवार हो गया था, और अपने पास सिर्फ एक की पैड मोबाइल ही रखा था, ताकि किसी भी प्रकार के संदेह में उसे स्मार्ट फोन न होने का लाभ मिल जाए। लेकिन उसी की पैड से किये जाने वाले कॉल और मैसेज को अब पुलिस अनुसंधान के लिए ज़ब्त कर इसके तार ढूंढ रही है। बाज़ार में लाखों की कीमत कालाबाजारी की कीमत की कोई सीमा नहीं इस मामले को लेकर के.हाट थाना में कांड संख्या 403/26 दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए गंजे की मार्केट वैल्यू करीब 50 हज़ार रुपए प्रतिकिलो के दर से है, लगभग साढ़े 5 से 6 लाख रुपए आंकी जा रही है । लेकिन तस्करों द्वारा इसे बेचने की कोई तय सीमा नहीं होती है। इसलिए ये माल करोड़ो तक में बिक जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *