10 सितंबर को जेल रोड और NVDA फीडर का मेंटेनेंस:खरगोन में 20 से ज्यादा इलाकों में 3 घंटे नहीं रहेगी लाइट

10 सितंबर को जेल रोड और NVDA फीडर का मेंटेनेंस:खरगोन में 20 से ज्यादा इलाकों में 3 घंटे नहीं रहेगी लाइट

खरगोन में गुरुवार, 10 सितंबर को बिजली कंपनी 11केवी जेल रोड और NVDA फीडर पर बिजली लाइन का जरूरी रखरखाव करेगी। इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक दामखेड़ा और टेमला रोड क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, इस कटौती से 20 से ज्यादा कॉलोनियों और इलाकों पर असर पड़ेगा। बारिश के बाद बिजली लाइनों के रखरखाव के लिए यह काम किया जा रहा है। कंपनी ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती की अवधि में कमी या बढ़ोतरी हो सकती है। इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली 11केवी जेल रोड और NVDA फीडर से जुड़े दामखेड़ा क्षेत्र, ओबीसी हॉस्टल सदाशिव नगर, सत्यनगर, सरदार सरोवर, NVDA कॉलोनी, नगर पालिका, टेमला रोड पीएम आवास मल्टी, सुंदर पार्क, राधानगर और सांची प्लांट क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बारिश के बाद किया जा रहा रखरखाव बिजली वितरण कंपनी के शहर सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि बारिश के बाद बिजली लाइन का जरूरी मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसी के चलते संबंधित फीडरों से बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। समय में हो सकता है बदलाव बिजली कंपनी ने बताया कि निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रखने की योजना है। हालांकि रखरखाव के काम की स्थिति के अनुसार बिजली कटौती के समय में कमी या बढ़ोतरी हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *