ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 6 स्कूली बच्चे घायल:जमुई में स्कूल से लौट रहे थे बच्चे, ड्राइवर भी घायल

ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 6 स्कूली बच्चे घायल:जमुई में स्कूल से लौट रहे थे बच्चे, ड्राइवर भी घायल

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर न्यू पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में होली मिशन स्कूल के छह स्कूली बच्चे घायल हो गए। ऑटो में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार थे, जो स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर कैलाश साव बच्चों को लेकर लक्ष्मीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान न्यू पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरी घटना…. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायल बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लक्ष्मीपुर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। हॉली मिशन स्कूल में पढ़ते हैं सभी बच्चे घायल बच्चों में गौरा निवासी आयुष राज और अंश राज (पिता मनोज कुमार), गौरा निवासी अनिशा कुमारी (पिता दशरथ भगत), रितिका कुमारी (पिता राजेश कुमार साव) और सत्यम कुमार (पिता राम कुमार शर्मा) शामिल हैं। ये सभी बच्चे हॉली मिशन स्कूल में पढ़ते हैं। इस दुर्घटना में ऑटो चालक कैलाश साव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी क्लीनिक ले गए। इलाज के लिए जमुई अस्पताल भेजा हादसे की खबर मिलते ही घायल बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो में टक्कर हुई है। हालांकि, टक्कर किस गाड़ी से हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी बच्चों को इलाज के लिए जमुई अस्पताल भेजा गया है। जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर न्यू पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में होली मिशन स्कूल के छह स्कूली बच्चे घायल हो गए। ऑटो में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार थे, जो स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर कैलाश साव बच्चों को लेकर लक्ष्मीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान न्यू पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरी घटना…. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायल बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लक्ष्मीपुर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। हॉली मिशन स्कूल में पढ़ते हैं सभी बच्चे घायल बच्चों में गौरा निवासी आयुष राज और अंश राज (पिता मनोज कुमार), गौरा निवासी अनिशा कुमारी (पिता दशरथ भगत), रितिका कुमारी (पिता राजेश कुमार साव) और सत्यम कुमार (पिता राम कुमार शर्मा) शामिल हैं। ये सभी बच्चे हॉली मिशन स्कूल में पढ़ते हैं। इस दुर्घटना में ऑटो चालक कैलाश साव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी क्लीनिक ले गए। इलाज के लिए जमुई अस्पताल भेजा हादसे की खबर मिलते ही घायल बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो में टक्कर हुई है। हालांकि, टक्कर किस गाड़ी से हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी बच्चों को इलाज के लिए जमुई अस्पताल भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *