नवादा में वाहन की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत:परिवार का इकलौता कमाने वाला था, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल

नवादा में वाहन की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत:परिवार का इकलौता कमाने वाला था, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल

नवादा में मंगलवार की रात पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू रजक के इकलौते बेटे अमित कुमार(25) के रूप में हुई है। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि अमित कुमार परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती, इसलिए परिवार की पूरी जिम्मेदारी अमित के कंधों पर थी। अमित अपनी मां और बहन की देखभाल करता था। उसे अपनी बहन की शादी भी करनी थी। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की जानकारी मिलते ही मां और बहन का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। वे लगातार अमित को याद कर बेहोश हो रही थीं। मृतक का शव देखकर मां की तबीयत इतनी खराब हो गई कि उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं बहन भी भाई का शव देखकर बार-बार बेहोश हो रही थी। अस्पताल में मां-बेटी दोनों की बिगड़ती हालत देख परिजन काफी परेशान हो गए। अमित की मौत से परिवार का सहारा ही खत्म हो गया है। एक तरफ पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, वहीं दूसरी ओर मां और बहन के सामने अब परिवार चलाने की बड़ी चुनौती सामने आ गई है। जवान बेटे और घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। बहन की शादी को लेकर कर रहा था कोशिश परिजनों ने बताया कि अमित परिवार की उम्मीद था और बहन की शादी को लेकर भी वह लगातार कोशिश कर रहा था। अचानक हुई इस मौत ने परिवार के सारे सपनों को तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। नवादा में मंगलवार की रात पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू रजक के इकलौते बेटे अमित कुमार(25) के रूप में हुई है। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि अमित कुमार परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती, इसलिए परिवार की पूरी जिम्मेदारी अमित के कंधों पर थी। अमित अपनी मां और बहन की देखभाल करता था। उसे अपनी बहन की शादी भी करनी थी। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की जानकारी मिलते ही मां और बहन का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। वे लगातार अमित को याद कर बेहोश हो रही थीं। मृतक का शव देखकर मां की तबीयत इतनी खराब हो गई कि उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं बहन भी भाई का शव देखकर बार-बार बेहोश हो रही थी। अस्पताल में मां-बेटी दोनों की बिगड़ती हालत देख परिजन काफी परेशान हो गए। अमित की मौत से परिवार का सहारा ही खत्म हो गया है। एक तरफ पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, वहीं दूसरी ओर मां और बहन के सामने अब परिवार चलाने की बड़ी चुनौती सामने आ गई है। जवान बेटे और घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। बहन की शादी को लेकर कर रहा था कोशिश परिजनों ने बताया कि अमित परिवार की उम्मीद था और बहन की शादी को लेकर भी वह लगातार कोशिश कर रहा था। अचानक हुई इस मौत ने परिवार के सारे सपनों को तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *