Alwar: अलवर में पहले चरण की वोटिंग जारी, जानें अब-तक का पूरा अपडेट

Alwar: अलवर में पहले चरण की वोटिंग जारी, जानें अब-तक का पूरा अपडेट

Alwar Municipal Body Elections: अलवर जिले की स्थानीय सरकारों को चुनने के लिए लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। पहले चरण के तहत अलवर नगर निगम समेत रामगढ़, नौगांवा, मालाखेड़ा और बहादरपुर नगर पालिका में आज सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। सुबह के वक्त ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का उत्साह साफ नजर आया। जिले के बाकी बचे अन्य निकायों में दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा।

शुरुआती 3 घंटों में वोटिंग के आंकड़े

सुबह 10 बजे तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में शहर के मुकाबले ज्यादा जोश देखा जा रहा है। अलवर नगर निगम क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 18.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं अन्य पालिकाओं में वोटिंग की रफ्तार अच्छी रही।

  • नौगांव नगर पालिका: 37.79%
  • बहादरपुर नगर पालिका: 37.27%
  • मालाखेड़ा नगर पालिका: 35.91%
  • बानसूर नगर पालिका: 33.48%
  • तिजारा नगर परिषद: 33.00%
  • रामगढ़ नगर पालिका: 29.56%
  • भिवाड़ी नगर परिषद: 26.37%
  • नारायणपुर नगर पालिका: 25.56%
  • खैरथल नगर परिषद: 24.37%
  • अलवर नगर निगम: 18.80%

वोटिंग अपडेट

अलवर में कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायतें। वार्ड नंबर 53 के स्वराज स्कूल बूथ पर दो घंटे मतदान बंद रहा। मोनालिसा स्कूल में बने बूथ पर ईवीएम खराब। दूसरी ईवीएम लाई गई, वह भी खराब निकली। तीन घंटे बाद शुरू हुआ मतदान।

अलवर के वार्ड नं. 43 में मतदान शुरू होने से पहले दो गुटों में मारपीट। एक जने का सिर फूटा। निवर्तमान पार्षद जगदीप अटल पर आरोप।

कुछ मतदान केंद्रों पर लोग अपने मोबाइल में पहचान पत्र(आईडी) की फोटो खींचकर लाए। सुरक्षा कर्मियों ने मोबाइल बूथ के बाहर रखवाए। वापस घर जाकर आईडी लानी पडी।

ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं होने की शिकायतें। इसकी वजह से बुजुर्ग मतदाता परेशान होते नजर आए।

काला कुआं स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर सुबह 8 बजे वोटर्स की लंबी कतार नजर आई। उधर, गांधी स्कूल का मतदान केंद्र खाली नजर आया। खंडेलवाल स्कूल के मतदान केंद्र पर सुबह कम संख्या में मतदाता पहुंचे।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जेके क्लब में मतदान किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केन्द्रीय स्कूल में मतदान किया।

नौगांवा और बहादरपुर में सुबह 10 बजे तक ही 37 फीसदी से ज्यादा वोट डल चुके हैं, जो साफ बताता है कि कस्बों में लोग अपने वार्ड पार्षद और स्थानीय मुद्दों को लेकर कितने गंभीर हैं। मालाखेड़ा में भी 35.91 फीसदी मतदान के साथ मजबूत शुरुआत देखने को मिली है। भिवाड़ी, खैरथल और नारायणपुर जैसे क्षेत्रों में भी वोटिंग रफ्तार पकड़ रही है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भिवाड़ी में सुबह 26.37 फीसदी वोटिंग हुई।

मतदान की ख़ास झलकियां

Former Union Minister Jitendra Singh
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया
Leader of the Opposition Tikaram Jully cast his vote at JK Club
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जेके क्लब में मतदान किया
polling station in Ward 43
वार्ड 43 के मतदान केंद्र पर लगी कतार
Enthusiastic voters
मतदाता 
voters in Ambedkar Nagar
आंबेडकर नगर में मतदाताओं की भीड़
Voting remained suspended for two hours at a booth in Ward 54
वार्ड 54 के मोनालिसा स्कूल में एक बूथ पर दो घंटे मतदान बंद रहा
An elderly woman suffering from paralysis arrived to cast her vote
लकवा पीड़ित बुजुर्ग महिला मतदान करने पहुंची
Queue in Ward 55
वार्ड 55 में लगी लाइन 
A young woman voting for the first time
पहली बार मतदान करती युवती
Ramgarh
रामगढ़ में शालू और संजना (वार्ड 35) ने पहली बार वोट डाला
District Collector Artika Shukla inspected the Naugaon polling station
जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने नौगांवा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *