शामली में 2027विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी शुरू:डीएम आलोक यादव ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा और पारदर्शिता के निर्देश दिए

शामली में 2027विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी शुरू:डीएम आलोक यादव ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा और पारदर्शिता के निर्देश दिए

शामली में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जनपद में ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया शुरू हुई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक यादव ने तहसील परिसर शामली स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर इस प्रक्रिया का जायजा लिया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और सावधानी से एफएलसी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में वेयरहाउस में ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव सहित सभी व्यवस्थाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पाई गईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा और रिकॉर्ड संबंधी व्यवस्थाओं में कोई लापरवाही न बरतने को कहा। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत, तहसीलदार सदर राहुल कुमार और प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *