अमेरिका का कनाडा के डेयरी प्रोडक्ट और शराब पर बैन:मोटरसाइकिलों पर भी रोक, 29 सितंबर से लागू होगा; व्यापार में भेदभाव का आरोप लगाया

अमेरिका का कनाडा के डेयरी प्रोडक्ट और शराब पर बैन:मोटरसाइकिलों पर भी रोक, 29 सितंबर से लागू होगा; व्यापार में भेदभाव का आरोप लगाया

अमेरिका ने कनाडा के डेयरी प्रोडक्ट, ज्यादातर शराब और मोटरसाइकिलों के आयात पर बैन लगाने का फैसला किया है। यह प्रतिबंध 29 सितंबर से लागू होगा। अमेरिकी सरकार ने कनाडा पर अमेरिकी कंपनियों और किसानों के साथ व्यापार में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। अमेरिका का कहना है कि कनाडा की डेयरी और पनीर से जुड़ी व्यापार व्यवस्था अमेरिकी किसानों के लिए सही नहीं है। अमेरिका के मुताबिक, कनाडा की टैरिफ-कोटा व्यवस्था के कारण अमेरिकी डेयरी उत्पादों को वहां पर्याप्त बाजार नहीं मिल पाता। इससे पहले कनाडा ने मंगलवार से करीब 20 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान पर जवाबी टैरिफ लागू कर दिया। ट्रम्प बोले- बराबरी नहीं तो बाजार तक पहुंच भी नहीं ट्रम्प ने अमेरिकी सरकार की खरीद से भी कनाडाई सामान हटाने का आदेश दिया है। उन्होंने जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन (GSA) और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) को सरकारी खरीद की सूची से कनाडाई उत्पाद हटाने को कहा है। ट्रम्प ने कहा कि कनाडा जब तक अमेरिकी कंपनियों और किसानों को अपने बाजार में बराबर और उचित पहुंच नहीं देता, तब तक कनाडाई सामान को अमेरिकी सरकारी खरीद में जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने अपनी नीति को “बराबरी नहीं तो पहुंच नहीं” बताया। 18 महीने से चल रहा व्यापार विवाद अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार विवाद करीब 18 महीने से जारी है। पिछले महीने दोनों देशों के बीच बातचीत टूटने के बाद टैरिफ और दूसरे व्यापार प्रतिबंधों का सिलसिला तेज हो गया है। दोनों देश एक-दूसरे के सामान पर नए शुल्क और प्रतिबंध लगाकर दबाव बना रहे हैं, जिससे लंबे समय से मजबूत रहे अमेरिका-कनाडा व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *