हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव:परिवारों से मुलाकात कर परेशानियां सुनीं, राहत सामग्री कराई उपलब्ध

हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव:परिवारों से मुलाकात कर परेशानियां सुनीं, राहत सामग्री कराई उपलब्ध

वैशाली के हाजीपुर में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के बीच नकद आर्थिक सहायता भी बांटी। पप्पू यादव के पहुंचते ही बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचे। सांसद ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और राहत कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा। पीड़ितों के बीच राहत सामग्री कराई उपलब्ध सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई। इसके बाद वे सामुदायिक किचेन पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बैठकर भोजन किया। पप्पू यादव का पीड़ितों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। इस दौरान उन्होंने परिवारों का हालचाल जाना और उनकी तकलीफों को करीब से समझने की कोशिश की। पप्पू यादव इन दिनों लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना सबसे जरूरी है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील की। बाढ़ की मुश्किल घड़ी में आर्थिक सहायता के साथ लोगों के बीच पहुंचकर उनका दुख-दर्द बांटने की सांसद की पहल ने पीड़ित परिवारों को भावनात्मक संबल दिया। लोगों ने भी अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं और मदद मिलने पर आभार जताया। वैशाली के हाजीपुर में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के बीच नकद आर्थिक सहायता भी बांटी। पप्पू यादव के पहुंचते ही बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचे। सांसद ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और राहत कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा। पीड़ितों के बीच राहत सामग्री कराई उपलब्ध सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई। इसके बाद वे सामुदायिक किचेन पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बैठकर भोजन किया। पप्पू यादव का पीड़ितों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। इस दौरान उन्होंने परिवारों का हालचाल जाना और उनकी तकलीफों को करीब से समझने की कोशिश की। पप्पू यादव इन दिनों लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना सबसे जरूरी है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील की। बाढ़ की मुश्किल घड़ी में आर्थिक सहायता के साथ लोगों के बीच पहुंचकर उनका दुख-दर्द बांटने की सांसद की पहल ने पीड़ित परिवारों को भावनात्मक संबल दिया। लोगों ने भी अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं और मदद मिलने पर आभार जताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *