शेखपुरा में मंगलवार को नवादा के भाजपा सांसद विवेक ठाकुर बरबीघा के क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद ने निरीक्षण भवन (आईबी) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के अंबारी गांव में जल्द ही एक बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। करीब 20 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्लांट से हजारों किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा उन्होंने कहा कि बायोगैस प्लांट से किसानों को अपने खेत और पशुओं से निकलने वाले जैविक कचरे का बेहतर इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और खेती के लिए जरूरी संसाधन भी मिलेंगे। इस परियोजना को शुरू करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही काम शुरू करने की कोशिश की जाएगी। सांसद ने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को सुविधा देने और उनकी आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी काम हो रहा है। ट्रेनों में जल्द ही बोगियों की संख्या बढ़ेगी उन्होंने पौरा से मौरा नहर से बरबीघा जाने वाली मीरजैन और बरहगैन नहरों में पानी की कथित गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इन नहरों से किसानों के खेतों तक पानी ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है, इस समस्या को दूर करने के लिए भी पहल की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने एक और अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवादा-पटना रेल रूट पर चलने वाली ट्रेनों में जल्द ही बोगियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए इसी रूट पर एक और ट्रेन चलाने की भी कोशिश की जा रही है। भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर देकर सांसद को किया सम्मानित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सांसद विवेक ठाकुर एसकेआर कॉलेज गए और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद वे बरबीघा की प्रसिद्ध श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे। गौशाला में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। गौशाला कमेटी के सदस्यों ने मंगलाचरण और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। उनका अभिनंदन किया।सांसद ने गौशाला परिसर में गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा उन्हें फल, हरा घास और गुड़-चना खिलाया.पूजा-अर्चना के बाद गौशाला कमेटी के सदस्यों ने गुलदस्ता, चुनरी और भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर देकर सांसद को सम्मानित किया। इस दौरान सांसद ने गौशाला की व्यवस्थाओं और विकास को लेकर कमेटी के सदस्यों के साथ काफी देर तक विस्तार से चर्चा की तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर जदयू नेता संतोष कुमार शंकु, प्रमोद चंद्रवंशी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, मुखिया जयराम सिंह, राजीव सिंह, अरविंद सिंह, चितरंजन कुमार, मनीष कुमार, आदर्श विद्या भारती के प्राचार्य संजीव कुमार, रोहित प्रसाद सिंह, डॉ. आनंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शेखपुरा में मंगलवार को नवादा के भाजपा सांसद विवेक ठाकुर बरबीघा के क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद ने निरीक्षण भवन (आईबी) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के अंबारी गांव में जल्द ही एक बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। करीब 20 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्लांट से हजारों किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा उन्होंने कहा कि बायोगैस प्लांट से किसानों को अपने खेत और पशुओं से निकलने वाले जैविक कचरे का बेहतर इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और खेती के लिए जरूरी संसाधन भी मिलेंगे। इस परियोजना को शुरू करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही काम शुरू करने की कोशिश की जाएगी। सांसद ने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को सुविधा देने और उनकी आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी काम हो रहा है। ट्रेनों में जल्द ही बोगियों की संख्या बढ़ेगी उन्होंने पौरा से मौरा नहर से बरबीघा जाने वाली मीरजैन और बरहगैन नहरों में पानी की कथित गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इन नहरों से किसानों के खेतों तक पानी ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है, इस समस्या को दूर करने के लिए भी पहल की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने एक और अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवादा-पटना रेल रूट पर चलने वाली ट्रेनों में जल्द ही बोगियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए इसी रूट पर एक और ट्रेन चलाने की भी कोशिश की जा रही है। भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर देकर सांसद को किया सम्मानित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सांसद विवेक ठाकुर एसकेआर कॉलेज गए और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद वे बरबीघा की प्रसिद्ध श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे। गौशाला में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। गौशाला कमेटी के सदस्यों ने मंगलाचरण और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। उनका अभिनंदन किया।सांसद ने गौशाला परिसर में गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा उन्हें फल, हरा घास और गुड़-चना खिलाया.पूजा-अर्चना के बाद गौशाला कमेटी के सदस्यों ने गुलदस्ता, चुनरी और भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर देकर सांसद को सम्मानित किया। इस दौरान सांसद ने गौशाला की व्यवस्थाओं और विकास को लेकर कमेटी के सदस्यों के साथ काफी देर तक विस्तार से चर्चा की तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर जदयू नेता संतोष कुमार शंकु, प्रमोद चंद्रवंशी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, मुखिया जयराम सिंह, राजीव सिंह, अरविंद सिंह, चितरंजन कुमार, मनीष कुमार, आदर्श विद्या भारती के प्राचार्य संजीव कुमार, रोहित प्रसाद सिंह, डॉ. आनंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

