हरदोई में मंगलवार शाम 4 बजे एक पति ने अपने गर्भवती पत्नी को डंडे से पीटकर मारडाला। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते विवादा बढ़ गया। पति ने उसे डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी को हिरासत में लिया। शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्योरा गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… म्योरा गांव निवासी प्रेमा के तीन बेटे- विशाल (26), आकाश और विकास है। दो बेटे गुजरात में रहते हैं। विशाल गांव में रह कर काम करता है। विशाल की शादी तीन साल पहले किरन (24) से हुई थी। वह करीब सात महीने की गर्भवती थी और उसकी एक साल की बेटी भी है। मंगलवार शाम 4 बजे विशाल और उसके पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि झगड़े के दौरान विशाल ने किरन के साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को बचाने आई मां को भी डंडों से पीटा जब किरन की सास प्रेमा (आरोपी की मां) उसे बचाने आईं, तो विशाल ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। सास प्रेमा ने बताया कि विशाल बहू को डंडे से पीट रहा था। घर में उनके अलावा कोई नहीं था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल किरन को एंबुलेंस से बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी विशाल मौके से भाग गया था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी है। आरोपी पति विशाल को तलाश कर हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को तलाश कर हिरासत में ले लिया है। परिजनों के तरफ से मिले शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

