जहानाबाद में निगरानी विभाग (विजिलेंस डिपार्टमेंट) की टीम ने सहायक अभियंता अमन कुमार को 20,000 रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। उन्हें अंबेडकर चौक के पास एक होटल से पकड़ा गया। टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। 7 लाख रुपए का कराया गया था काम जामुक पंचायत के रोजगार सेवक अशोक कुमार ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना के तहत 7 लाख रुपए का काम कराया गया था। इस काम के भुगतान के लिए सहायक अभियंता अमन कुमार ने 20,000 रुपए की मांग की थी। अशोक कुमार ने बताया कि अमन कुमार ने कहा था कि बिना घूस दिए भुगतान नहीं होगा। 35,000 रुपए की मांग करने की शिकायत निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक आसिक इकबाल ने बताया कि पंचायत रोजगार सेवक अशोक कुमार ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 30826 में बताया गया था कि सहायक अभियंता अमन कुमार 35,000 रुपए की मांग कर रहे हैं। 20 हजार रुपए घूस लेते पकड़ाया शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसके बाद निगरानी विभाग ने कांड संख्या 10526 दर्ज किया। मंगलवार को अमन कुमार को 20,000 रुपए घूस लेते हुए पकड़ा गया। अमन कुमार से पूछताछ की जा रही है। निगरानी विभाग यह पता लगा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जो भी लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जहानाबाद में निगरानी विभाग (विजिलेंस डिपार्टमेंट) की टीम ने सहायक अभियंता अमन कुमार को 20,000 रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है। उन्हें अंबेडकर चौक के पास एक होटल से पकड़ा गया। टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। 7 लाख रुपए का कराया गया था काम जामुक पंचायत के रोजगार सेवक अशोक कुमार ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना के तहत 7 लाख रुपए का काम कराया गया था। इस काम के भुगतान के लिए सहायक अभियंता अमन कुमार ने 20,000 रुपए की मांग की थी। अशोक कुमार ने बताया कि अमन कुमार ने कहा था कि बिना घूस दिए भुगतान नहीं होगा। 35,000 रुपए की मांग करने की शिकायत निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक आसिक इकबाल ने बताया कि पंचायत रोजगार सेवक अशोक कुमार ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 30826 में बताया गया था कि सहायक अभियंता अमन कुमार 35,000 रुपए की मांग कर रहे हैं। 20 हजार रुपए घूस लेते पकड़ाया शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसके बाद निगरानी विभाग ने कांड संख्या 10526 दर्ज किया। मंगलवार को अमन कुमार को 20,000 रुपए घूस लेते हुए पकड़ा गया। अमन कुमार से पूछताछ की जा रही है। निगरानी विभाग यह पता लगा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जो भी लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

